• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    हुंडई एलांट्रा पर कंपनी सबसे ज्यादा दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 16, 2019 15:38 ist
    info icon
    published onAug 16, 2019 15:38 IST
    last updated onAug 16, 2019 15:38 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Santro

    अगर आप हुंडई की नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। हुंडई इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। अगर आप अगस्त महीने में हुंडई की नई कार खरीदते हैं तो भारी बचत कर सकते हैं। यहां देखिए हुंडई की किस पर कितना फायदा मिल रहा है।

    हुंडई सैंट्रो

    सैंट्रो के सभी वेरिएंट पर कंपनी 15000 रुपये की नगद छूट और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए कंपनी 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रही है। 

    हुंडई ग्रैंड आई10

    Hyundai Grand i10

    हुंडई जल्द ही नई जनरेशन की ग्रैंड आई10 लाने वाली है, ऐसे में कंपनी इसके मौजूदा स्टॉक को निपटाना चाहती है। मौजूदा ग्रैंड आई10 पर 60,000 रुपये की नगद छूट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा। 

    हुंडई एक्सेंट 

    Hyundai Xcent

    एक्सेंट पर कंपनी ग्रैंड आई10 की तरह 60,000 रुपये की नगद छूट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर भी 5,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। 

    हुंडई एलीट आई20

    Hyundai Elite i20

    हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक पर केवल एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारी 5,000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। 

    हुंडई आई20 एक्टिव

    आई20 एक्टिव पर भी एलीट आई20 वाला ऑफर मान्य है। इस कार पर भी 20,000 एक्सचेंज बोनस और सरकारी व कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    हुंडई वरना

    Hyundai Verna

    वरना पर कंपनी 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारी इस कार पर 10,000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। 

    हुंडई क्रेटा

    Hyundai Creta

    क्रेटा पर कंपनी 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। हालांकि यह ऑफर केवल एसएक्स और इससे ऊपर वाले वेरिएंट पर मान्य है। 

    हुंडई एलांट्रा

    एलांट्रा पर कंपनी सबसे जयादा 125,000 रुपये का नगद डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर एक्सचेंज बोनस 75,000 रुपये तक है। 

    हुंडई ट्यूसॉन

    Hyundai Tucson

    ट्यूसॉन पर कंपनी 25,000 रुपये की नगद छूट और 75,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। 

    निष्कर्ष

    हुंडई वेन्यू को छोड़कर कंपनी की सभी कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हुंडई एलांट्रा पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 31 अगस्त 2019 तक मान्य है।

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है