• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयरबैग कंट्रोलर में खामी, मारूति ने वापस बुलाई नई स्विफ्ट और डिजायर

    वापस बुलाई गई कारों में 566 यूनिट स्विफ्ट हैचबैक की और 713 यूनिट डिजायर सेडान की है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 25, 2018 19:07 ist
    info icon
    published onJul 25, 2018 15:45 IST
    last updated onJul 25, 2018 19:07 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Maruti Swift

    मारूति सुज़ुकी ने नई स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर की 1279 यूनिट वापस बुलाई है। कंपनी के अनुसार इनके एयरबैग कंट्रोल यूनिट में खराबी का पता चला है। इन में 566 यूनिट स्विफ्ट हैचबैक की और 713 यूनिट डिजायर सेडान की है। ये सभी कारें 7 मई 2018 से 5 जुलाई 2018 के बीच बनी हैं।

    जिन ग्राहकों की कारें इस समस्या से प्रभावित हैं वे अपने नजदीकी मारूति सुज़ुकी डीलरशिप पर जाकर इसे फ्री में सही करवा सकते हैं। जिन लोगों को ये पता नहीं हैं कि उनकी कार में ये समस्या है या नहीं, वे मारूति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसका पता लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर आप कार के चेसिस नंबर डालकर इस बारे में जानकारी जुटा सकते हैं।

    Maruti Dzire

    मारूति ने इससे पहले मई महीने में भी अपनी कारों को वापस बुलाया था। उस दौरान कंपनी ने ब्रेक वेक्यूम हॉज में खराबी के चलते नई स्विफ्ट और बलेनो की 52,686 यूनिट वापस बुलाई थी। इन में 44,982 यूनिट नई स्विफ्ट हैचबैक की थी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है