• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मोबिलियो का नया अवतार लाई होंडा, जानिये इसकी खासियतें

    फिलहाल फेसलिफ्ट मोबिलियो को इंडोनेशिया में पेश किया गया है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जनवरी 12, 2017 19:53 ist
    info icon
    published onJan 12, 2017 19:38 IST
    last updated onJan 12, 2017 19:53 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने फेसलिफ्ट मोबिलियो एमपीवी को इंडोनेशिया में पेश किया है। अटकलें हैं कि जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है, यहां इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आसपास रह सकती है।

    नई मोबिलियो के डिजायन में सबसे अहम बदलाव आगे वाले हिस्से में हुआ है। फेसलिफ्ट मोबिलियो में कंपनी ने ब्रियो वाले डिजायन को छोड़कर डब्ल्यूआर-वी वाली डिजायन थीम को अपनाया है। इस में स्वेप्ट-बैक हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल को पहले से चौड़ा और थोड़ा ऊपर की तरफ रखा गया है, इस वजह से यह पहले से ज्यादा आक्रामक लगती है। साइड में नए अलॉय व्हील दिए गए हैं, पीछे वाले हिस्से में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

    अब आते हैं केबिन की तरफ... कुछ नए बदलाव इसके केबिन में भी हुए हैं। इन में एडजस्टेबल फ्रंट हैडरेस्ट, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे फीचर शामिल हैं। खास बात ये है कि इंडोनेशिया में उपलब्ध मोबिलियो में पहले से ही फेसलिफ्ट ब्रियो और नई अमेज़ वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसके केबिन में सात पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।

    इंडोनेशियाई मॉडल में 1.5 लीटर का आई-वीटेक इंजन दिया गया है, इसकी पावर 120 पीएस है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। होंडा ने इस में व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट (वीएसए) और हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए) फीचर भी दिए हैं।

    बात करें भारतीय कार बाज़ार की तो यहां मौजूदा मोबिलियो को साल 2014 में उतारा गया था। इसकी कीमत 6.49 लाख रूपए से शुरू होती है। यहां शुरू में तो इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली लेकिन बाद में यह पिछड़ती चली गई। नई मोबिलियो की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन अटकलें हैं कि जल्द ही इसे भारत में उतारा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    होंडा मोबिलियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है