• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (12 से 16 मई): 2025 टाटा अल्ट्रोज से उठा पर्दा, किआ कैरेंस क्लाविस के माइलेज की जानकारी आई सामने, एमजी विंडसर ईवी प्रो डीलरशिप पर पहुंचना शुरू और बहुत कुछ

    हमें फॉक्सवैगन की 7 सीटर कार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई, इसके अलावा दो मेड-इन-इंडिया कार के अंतरराष्ट्रीय अपडेट भी देखे

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 19, 2025 11:24 ist
    info icon
    published onMay 19, 2025 11:24 IST
    last updated onMay 19, 2025 11:24 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह भारत के बाजार में काफी हलचल रही। प्रमुख हाइलाइट में टाटा अल्ट्रोज का पहला बड़ा अपडेट और नई किआ कैरेंस क्लाविस की आधिकारिक जानकारी शामिल रही। इनके अलावा भी कई अन्य अपडेट सामने आए, जिनमें एक मेड-इन-इंडिया मारुति कार का क्रैश टेस्ट, एमजी विंडसर ईवी प्रो और 2025 स्कोडा कोडिएक का डीलरशिप पर पहुंचना शामिल है। अगर आप किन्हीं कारणों के चलते बीते सप्ताह की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज:

    2025 टाटा अल्ट्रोज से उठा पर्दा

    2025 Tata Altroz Facelift

    पिछले सप्ताह 2025 टाटा अल्ट्रोज से पर्दा उठा और इसे इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसे नए डिजाइन और नए फीचर के साथ पेश किया गया है। कुछ डीलरशिप पर इसकी अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलवा कंपनी ने अपकमिंग अल्टरोज कार से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारी भी साझा की है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस के माइलेज से उठा पर्दा

    Kia Carens Clavis

    किआ मोटर्स ने कैरेंस क्लाविस के माइलेज से पर्दा उठाया। यह प्रीमियम एमपीवी कार तीन इंजन ऑप्शन: पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध है, और इसका डीजल-मैनुअल वर्जन सबसे ज्यादा माइलेज देता है।

    एमजी विंडसर ईवी प्रो डीलरशिप पर पहुंचना शुरू

    MG Windsor EV Pro New Alloys And V2L

    पिछले सप्ताह एमजी विंडसर ईवी प्रो डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हुई। यह विंडसर इलेक्ट्रिक कार का नया टॉप मॉडल एसेंस प्रो है, जिसमें बड़ा बैटरी पैक दिया गया है और इसकी सर्टिफाइड रेंज पहले से ज्यादा है। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जिनमें नए कलर ऑप्शन के अलावा वी2एल, वी2वी और एडीएएस जैसे नए फीचर शामिल हुए हैं।

    जापान एनकैप ने किया मेड-इन-इंडिया मारुति फ्रॉन्क्स का क्रैश टेस्ट

    Maruti Fronx Japan NCAP test

    जापान एनकैप ने मारुति फ्रॉन्क्स का क्रैश टेस्ट किया जिसमें इसे अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिली। मेड-इन-इंडिया फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर जापान में अक्टूबर 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसमें भारतीय मॉडल की तुलना में कुछ अपडेट किए गए हैं।

    फॉक्सवैगन टायरॉन भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी

    Volkswagen Tayron 7-seater rear

    फॉक्सवैगन टायरॉन आर लाइन को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह टिग्वान आर-लाइन का 7 सीटर वर्जन है जिसे भारत में 14 अप्रैल को पेश किया गया था। हालांकि टायरॉन के भारत आने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टेस्टिंग मॉडल को देखकर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसे यहां जल्द पेश किया जा सकता है।

    2025 स्कोडा कोडिएक की डिलीवरी शुरू

    2025 Skoda Kodiaq Rear

    2025 स्कोडा कोडिएक डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। इस प्रीमियम एसयूवी कार को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 46.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें नई डिजाइन और ज्यादा मॉडर्न फीचर दिए गए हैं। यह दो वेरिएंट: स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन एलएंडके में उपलब्ध है।

    सिट्रोएन सी3 सीएनजी लॉन्च

    Citroen C3 rear

    सिट्रोएन सी3 अब रेट्रोफिटेड सीएनजी किट के साथ उपलब्ध है। सी3 सीएनजी का माइलेज 28.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। इसकी कीमत नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से ज्यादा है।

    मारुति सुजुकी डिजायर साउथ अफ्रीका में लॉन्च

    South African-spec Suzuki Dzire front

    मेड-इन-इंडिया मारुति सुजुकी डिजायर साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई जिसका डिजाइन करीब-करीब भारतीय वर्जन जैसा है। हालांकि इसमें भारतीय मॉडल की तुलना में कुछ जरूरी और सेफ्टी फीचर का अभाव है। लेकिन इसमें एडवांस्ड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जिसे एएमटी गियरबॉक्स से रिप्लेस किया गया है।

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है