• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन बनी भारत की पहली 4 तरह के फ्यूल ऑप्शन वाली कार

    नेक्सन भारत की एकमात्र ऐसी कार बन गई है जिसमें पेट्रोल,डीजल,सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 26, 2024 16:27 ist
    info icon
    published onSep 26, 2024 16:27 IST
    last updated onSep 26, 2024 16:27 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon is the only car in India to be offered with four fuel options

    हाल ही में टाटा नेक्सन एसयूवी के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। इस अपडेट के साथ इसके हर पावरट्रेन ऑप्शंस के स्पेसिफिकेशंस पर डालिए एक नजर:

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Tata Nexon 2023 6-speed Manual Transmission

    नेंक्सन के आईसीई वर्जन के इंजन ऑप्शंस पर डालिए एक नजर:

    फ्यूल टाइप 

    पेट्रोल 

    सीएनजी 

    डीजल

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल+सीएनजी

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    120 पीएस

    100 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    170 एनएम

    170 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी

    *एमटी = मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी = स्वचालित मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी = डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एटी = टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    Tata Nexon EV

    अब डालिए नजर नेक्सन ईवी के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर:

     

    मीडियम रेंज 

    लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक 

    30 केडब्ल्यूएच

    40.5 केडब्ल्यूएच

    45 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर्स की संख्या 

    1

    1

    1

    पावर 

    129 पीएस

    143 पीएस

    143 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    215 एनएम

    एमआईडीसी क्लेम्ड रेंज

    325 किलोमीटर

    465 किलोमीटर

    485 किलोमीटर

    सी75 रेंज

    210-230 किलोमीटर

    290-310 किलोमीटर

    330-375 किलोमीटर

    जैसा कि हम देख सकते हैं टाटा नेक्सन ईवी में तीन बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं। टाटा मोटर्स की ओर से कस्टमर्स को इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 75 प्रतिशत बताई गई है। इसकी टॉप स्पीउ 120 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये 250 किलो तक का लोड ले सकती है। 

    कीमत और मुकाबला

    Tata Nexon

    टाटा नेक्सन आईसीई मॉडल की कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 15.50 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, और रेनो काइगर से है। इसके अलावा इसे टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर कार के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    दूसरी तरफ टाटा नेक्सन सीएनजी की कीमत 8.99 लाख रुपये से लेकर 14.59 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा सीएनजी और मारुति फ्रॉन्क्स सीएनजी से है। 

    टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है। इसके अलावा इसकी टक्कर टाटा कर्व ईवी और एमजी विंडसर ईवी से भी है। स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर एमजी जेडएस ईवी के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है