• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स ने केरल के को​च्चि में खोले दो नए इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंट्रिक शोरूम्स

    ये नए शोरूम्स कोच्चि शहर के एडापल्ली और कलामसेरी में खोले गए हैं। ये नए टाटा ईवी आउटलेट्स शुरू कर दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 02, 2024 14:15 ist
    info icon
    published onSep 02, 2024 14:15 IST
    last updated onSep 02, 2024 14:15 IST
    972 Views
    • Write a कमेंट

    Tata EV showroom in Edapally

    टाटा मोटर्स ने केरल के कोच्चि में दो नए ईवी स्पेसिफिक आउटलेट्स से पर्दा उठाया है।  

    Honourable dignitaries during the new Tata Ev showroom launch in Kochi

    टाटा मोटर्स का कहना है कि कंपनी का एडापल्ली स्टोर भारत में सबसे बड़ा है जो 8,800 स्क्वॉयर फीट में बना है और यहां एकबाार में 10 व्हीकल्स डिस्प्ले के लिए रखे जा सकते हैं। यहां कस्टमर्स के लिए काफी बड़ा पार्किंग स्पेस दिया गया है और यहां 60 केडब्ल्यू का चार्जर भी दिया गया है। आने वाले महीनों में यहां एक डेडिकेटेड सर्विस सेंटर भी खोला जाएगा जहां 12 मैकेनिकल और 5 बॉडी शॉप्स मौजूद होंगी और यहां हर महीने 800 व्हीकल्स सर्विस के लिए आ सकेंगे। 

    Tata EV Kalamassery showroom.jpg

    टाटा ईवी कलामसेरी स्टोर 6,100 स्क्वॉयर फीट एरिया में बना है जहां 6 टाटा इलेक्ट्रिक कारें डिस्प्ले की जा सकती है और यहां भी विजिटर्स के लिए अच्छा खासा पार्किंग स्पेस दिया गया है। इसके अलावा यहां 60 केडब्ल्यूू का फास्ट चार्जर दिया गया है। साथ ही यहां पर भी डेडिकेटेड ईवी सर्विस सेंटर मौजूद है जिसमें 11 मैकेनिकल बे जल्द बनकर तैयार हो जाएंगी। यहां हर महीने करीब 700 इलेक्ट्रिक कारों की ​सर्विस की जाएंगी। 

    Tata EV Edapally outlet
    Tata EV Edapally outlet

    पिछले साल टाटा मोटर्स ने ऐलान किया था कि वो इलेक्ट्रिक कारों के लिए अलग से नए शोरूम्स खोलेगी जहं कंपनी के पेट्रोल/डीजल मॉडल डिस्प्ले नहीं करेगी। इन शोरूम्स का डिजाइन काफी मॉर्डन होगा जिसमें सस्टेनेबल मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद होंगे और इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। यहां कॉफी शॉप्स और टचस्क्रीन्स भी होंगी जहां आप ईवी मॉडल्स और कलर ऑप्शंस देख सकेंगे। 

    Tata Curvv EV

    टाटा के इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में टियागो ईवी,टिगॉर ईवी,पंच ईवी,नेक्सन ईवी और कर्व ईवी शामिल है। इसके अलावा टाटा हैरियर का भी इलेक्ट्रिक वर्जन टेस्ट किया जा रहा है जिसे 2025 त​क लॉन्च किया जा सकता है। हैरियर ईवी के साथ टाटा सफारी ईवी का भी डेब्यू हो सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है