• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी के इंटीरियर का टीजर हुआ जारी, 7 अगस्त को होगी लॉन्च

    कर्व ईवी में नेक्सन ईवी इंस्पायर्ड डैशबोर्ड और टाटा हैरियर वाला 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 25, 2024 19:18 ist
    info icon
    published onJul 25, 2024 19:18 IST
    last updated onJul 25, 2024 19:18 IST
    977 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv EV: Production-spec Interior Teased For The First Time

    • इसमें नेक्सन ईवी वाले एसी वेंट्स, सेंटर कंसोल गियर शिफ्टर और ड्राइव मोड सिलेक्टर दिए गए हैं।

    • एक्सटीरियर हाइलाइट्स में कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग सेटअप, कूपे रूफलाइन, और फ्लश-टाइप डोर हैंडल शामिल है।

    • इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    • इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं और इसकी फुल चार्ज में रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है।

    • इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा कर्व ईवी को भारत में 7 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी के एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर बनी है जिस पर पंच ईवी को भी तैयार किया गया है। कर्व ईवी भारत की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी होगी। हाल ही में टाटा ने कर्व ईवी के एक्सटीरियर से पर्दा उठाया है, और अब कंपनी ने इसके केबिन का टीजर जारी किया है।

    नेक्सन जैसा डैशबोर्ड लेआउट

    Tata Curvv EV: Production-spec Interior Teased For The First Time

    टीजर वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टाटा कर्व ईवी का डैशबोर्ड टाटा नेक्सन ईवी से काफी मिलता-जुलता है। इसके एसी वेंट्स, सेंटर कंसोल, गियर शिफ्टर, और ड्राइव मोड सिलेक्टर मिरर का डिजाइन नेक्सन ईवी जैसा है। हालांकि नेक्सन ईवी से अलग इसमें टाटा हैरियर और सफारी की तरह 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। नई टाटा कार की तरह कर्व ईवी के स्टीयरिंग व्हील पर भी इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो मिलेगा।

    Tata Curvv EV: Production-spec Interior Teased For The First Time

    टीजर में टचस्क्रीन (शायद 12.3-इंच यूनिट), और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (शायद 10.25-इंच यूनिट) की भी झलक दिखी है, ये दोनों नेक्सन ईवी से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा डैशबोर्ड पर रेड कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी नजर आई है।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व की फोटो ऑनलाइन हुई लीक, जानिए क्या कुछ आया नजर

    एक्सटीरियर डिजाइन

    बाहर से देखने पर कर्व ईवी कई मामलों में टाटा नेक्सन ईवी जैसी है। इसमें नेक्सन इलेक्ट्रिक जैसा फ्रंट बंपर और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दी गई है। साइड से कर्व ईवी अपनी रूफलाइन, नए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, और फ्लश-टाइप डोर हैंडल के चलते अलग नजर आती है। पीछे की तरफ कर्व ईवी में कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और ब्लैक बंपर दिया गया है।

    फीचर और सेफ्टी

    Tata Curvv EV: Production-spec Interior Teased For The First Time

    कर्व ईवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन एसी, और ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कर्व ईवी में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। कर्व ईवी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, और लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन मिल सकते हैं।

    संभावित रेंज

    टाटा ने अभी तक कर्व ईवी के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें दो बैटरी पैक की चॉइस मिल सकती है और इसकी फुल चार्ज में रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है। टाटा कर्व ईवी में नेक्सन ईवी की तरह वी2एल (व्हीकल-टू-लोड) और वी2वी (व्हीकल-टू-व्हीकल) फंक्शनैलिटी भी मिलेगी।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति ईवीएक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है