• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को गिफ्ट में मिली हुंडई आयोनिक 5ः किंग खान की पहली इलेक्ट्रिक कार है ये, फुल चार्ज में 600 किलोमीटर से ज्यादा की देती है रेंज

    पिछले सप्ताह ही आयोनिक 5 ईवी ने 1000 यूनिट बिक्री के आंकड़े को पार किया है और ब्रांड ने शाहरुख को इसकी 1100वी यूनिट गिफ्ट की है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 04, 2023 16:53 ist
    info icon
    published onDec 04, 2023 16:53 IST
    last updated onDec 04, 2023 16:53 IST
    233 Views
    • Write a कमेंट

    Shah Rukh Taking Delivery of Ioniq 5

    • 1998 से हुंडई के ब्रांड एंबेस्डर बने हुए हैं किंग खान
    • हुंडई आयोनिक 5 ईवी कंपनी की इस समय है फ्लैगशिप कार
    • 2020 में शाहरुख खान बने थे हुंडई क्रेटा के पहले ओनर
    • रॉल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज जैसी कार भी शामिल है किंग खान के कलेक्शन में 

    बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान के गैराज में हुंडई आयोनिक 5 ईवी पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर शामिल हुई है। बता दें कि शाहरुख खान सन 1998 से ही हुंडई के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर बने हुए हैं और अपनी इस पार्टनरशिप के तहत अब वो एक आयोनिक 5 ईवी के ओनर भी बन चुके हैं। 

    जनवरी 2023 मेंं आयोजित हुए ऑटो एक्सपो के दौरान हुंडई की इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी को खुद शाहरुख द्वारा लॉन्च किया गया था।  

    यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी ब्लैक मर्सिडीज-एएमजी जी 63 एसयूवी

    शाहरुख को आयोनिक 5 में क्या कुछ आने वाला है पसंद?

    Hyundai Ioniq 5 Interior

    हुंडई की इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी में इंफोटेनमेंट के साथ-साथ ड्राइवर के डिस्प्ले के लिए डुअल इंटीग्रेटेड 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप , एक वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    Hyundai Ioniq 5

    आयोनिक 5 के इंडियन वर्जन में 72.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल मोटर दी गई है जो 217 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देती है। यह गाड़ी रियर-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ आती है। इसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 631 किलोमीटर है। इस इलेक्ट्रिक कार को दो तरह से फास्ट चार्ज किया जा सकता है। ये 150 किलोवॉट और 50 किलोवॉट चार्जर सपोर्ट करती है। यह गाड़ी 150 किलोवाट चार्जर के जरिये 0 से 80 प्रतिशत 21 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि 50 किलोवाट चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में इसे एक घंटे का समय लगता है।

    यह भी देखें: टेस्ला साइबरट्रक इन खास एसेसरीज के साथ नजर आएगा और भी धांसू, ऑफ रोडिंग के दौरान आएंगी काफी काम

    शाहरुख के गैराज में ये कारें भी हैं मौजूद

    Shahrukh Khan Buys Rolls Royce Cullinan Black Badge Edition

    शाहरुख खान के गैराज और भी कई लग्जरी कारें मौजूद हैं जिसकी पूरी लिस्ट का खुलासा पब्लिक के सामने कभी नहीं हुआ है। खान के पास एक रॉल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज भी है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है और एक मर्सिडीज बेंज एस क्लास भी है जिसकी कीमत 1.84 करोड़ रुपये है। 2020 में शाहरुख भारत में हुंडई क्रेटा के पहले ओनर भी बने थे जब इस कार के मौजूदा जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया गया था। 

    कीमत और मुकाबला

    हुंडई आयोनिक 5 ईवी केवल एक फुल लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 45.95 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसका मुकाबला किआ ईवी6,वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज और बीएमडब्ल्यू आई4  जैसी कारों से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है