2026 टाटा पंच ईवी के टॉप से नीचे वाले एम्पावर्ड वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानिए यहां
एम्पावर्ड वेरिएंट का केबिन फीचर लोडेड है और इसमें कई आकर्षक स्टाइलिंग एलिमेंट दिए गए हैं जो इसे लाइनअप का फीचर रिच ऑप्शन बनाते हैं
- Write a कमेंट

2026 टाटा पंच ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह गाड़ी पंच वेरिएंट : स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस एस में उपलब्ध है। नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार के टॉप से नीचे वाले एम्पावर्ड वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :-
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट : डिजाइन
पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट की डिजाइन अपराइट और बॉक्सी डिजाइन है। आगे की तरफ इसमें लोअर वेरिएंट की तरह हैलोजन हेडलैंप सेटअप मिलता है, लेकिन इसमें अतिरिक्त कंफर्ट के लिए ऑटोमेटिक हेडलैंप दिए गए हैं। एम्पावर्ड वेरिएंट में एलईडी फॉग लैंप्स और फुल एलईडी हेडलैंप सेटअप की कमी है, जिसके लिए आपको इसका टॉप वेरिएंट चुनना होगा।

साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें राइडिंग के लिए 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। डुअल-टोन रूफ फिनिश इसके ओवरऑल लुक को बेहतर बनाती है। इस वेरिएंट में रूफ रेल्स नहीं दिए गए हैं। इस गाड़ी के बाकी लेआउट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसमें चौकोर आकार और बोल्ड बॉडी क्लैडिंग दी गई है।

पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जो इसे काफी मॉडर्न लुक देते हैं। इसमें डिफॉगर के साथ रियर वाइपर दिया गया है। चौड़ा रियर बंपर और सिल्वर-फिनिश्ड स्किड प्लेट इसकी रग्ड स्टाइलिंग थीम को और निखारती है।

टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट : कलर ऑप्शन
टाटा मोटर्स ने पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट में डुअल-टोन कलर स्कीम दी है, यानि की इसमें सभी कलर ऑप्शन के साथ ब्लैक फिनिश रूफ दी गई है। यहां देखें पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट के साथ मिलने वाले एक्सटीरियर कलर ऑप्शन की जानकारी :-
- फियरलेस येलो
- एम्पावर्ड ऑक्साइड
- कैरेमल
- सुपरनोवा कॉपर
- प्योर ग्रे
- बंगाल राउज
- प्रिस्टाइन व्हाइट
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट : इंटीरियर
पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर केबिन थीम दी गई है। केबिन के अंदर इसमें फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जबकि सीटों पर इसमें ब्लू एक्सेंट और ब्लू स्टिचिंग दी गई है, जो इसके इंटीरियर को काफी आकर्षक लुक देती है।

इसमें डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो इसके केबिन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं। इस वेरिएंट में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं। इसमें टच सेंसिटिव क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है जो इसके इंटीरियर को मॉडर्न लुक देता है।
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट : फीचर
पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एक एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर दिए गए हैं।

हालांकि, इसमें टॉप वेरिएंट वाले कुछ फीचर की कमी है। यहां देखें पंच ईवी फेसलिफ्ट की इमेज गैलरी।
सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट : पावरट्रेन ऑप्शन
एम्पावर्ड वेरिएंट में केवल 40केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-
| पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट |
|
| बैटरी पैक |
40 केडब्लूएच |
| पावर |
130 पीए |
| टॉर्क |
154 एनएम |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + 2 ) |
468 किलोमीटर |
| एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे ) |
9 सेकंड |
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड (जिसमें एम्पावर्ड प्लस एस वेरिएंट भी शामिल है) में स्मॉल 30 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक नहीं दिया गया है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज 365 किलोमीटर से 375 किलोमीटर के बीच है।

टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट : कीमत और मुकाबला
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट की कीमत 12.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर पोजिशन किया गया है, जबकि यह गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी और एमजी विंडसर ईवी के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।














