• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 7ई (एक्सयूवी700 ईवी) प्रोडक्शन वर्जन की तस्वीरें हुई लीक, एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे इंस्पायर्ड केबिन आया नजर

    एक्सईवी 7ई महिंद्रा एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है और एक्सईवी 9ई एसयूवी-कूपे का एसयूवी वर्जन है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 03, 2024 16:02 ist
    info icon
    published onDec 03, 2024 16:02 IST
    last updated onDec 03, 2024 16:02 IST
    686 Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सटीरियर हाइलाइट में इन्वर्टेड एल-शेप्ड कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और स्प्लिट हेडलाइट सेटअप शामिल है।

    • इसका केबिन एक्सईवी 9ई से इंस्पायर्ड है जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और इल्युमिनेटेड 'इंफिनिटी' महिंद्रा लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    • इस गाड़ी में मल्टी-जोन एसी, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • इस इलेक्ट्रिक कार में 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं, और इसकी रेंज 650 किलोमीटर के आसपास हो सकती है।

    • महिंद्रा एक्सईवी 7ई की कीमत 20.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    हाल ही में महिंद्रा ने अपने दो नए ब्रांड के तहत दो नई इलेक्ट्रिक कार को पेश किया, जिनमें एक ब्रांड ‘एक्सईवी’ है। कंपनी ने एक्सयूवी700 एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को उतारने को लेकर अपने प्लान पहले ही साझा कर दिए थे। अनुमान है कि इसे एक्सईवी ब्रांड के बैनर तले उतारा जा सकता है। अब महिंद्रा ने एक्सयूवी700 इलेक्ट्रिक के लिए एक नया नाम ट्रेडमार्क करवाया है जिससे अंदाजा लगाया जा है कि यह गाड़ी एक्सईवी 7ई नाम से लॉन्च हो सकती है। इस गाड़ी को पहले जब 2022 में कॉन्सेप्ट वर्जन के तौर पर शोकेस किया गया था, तब इसे एक्सयूवी.ई8 नाम दिया गया था। अब महिंद्रा एक्सईवी 7ई कार के प्रोडक्शन वर्जन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें इसकी एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन सामने आई है।

    एक्सटीरियर

    पहली नजर में आपको एक्सयूवी700 के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में महिंद्रा एक्सईवी 9ई से मिलती जुलती कई सारी समानताएं नजर आएंगी। इस गाड़ी के आगे का लुक महिंद्रा एक्सईवी 9ई कार जैसा लगता है। आगे की तरफ इसमें इन्वर्टेड एल-शेप्ड कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और स्प्लिट हेडलाइट सेटअप दिया गया है।

    हालांकि, एक्सईवी 7ई एक एसयूवी कार है और इसका एक्सटीरियर लेआउट एक्सयूवी700 जैसा है, जबकि एक्सईवी 9ई एक एसयूवी-कूपे कार है। हमें एक्सईवी 7ई कार के पीछे की साइड का पूरा लुक फिलहाल देखने को नहीं मिला है, लेकिन इसमें लगी रैपअराउंड एलईडी टेललाइट लुक्स में एक्सयूवी700 जैसी लग रही है।

    एक्सईवी 9ई इंस्पायर्ड केबिन 

    एक्सईवी 7ई का केबिन हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सईवी 9ई से एकदम मिलता जुलता है। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर थीम दी गई है, साथ ही इसमें सेंटर कंसोल पर पियानो ब्लैक इंसर्ट भी मिलते हैं। इसके डैशबोर्ड का सबसे बड़ा हाइलाइट ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (अनुमानित 12.3-इंच) है, जिनमें ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा इसमें इल्युमिनेटेड 'इंफिनिटी' लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।

    लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, एक्सईवी 9ई कार में मल्टी-जोन एसी, प्रीमियम साउंड सिस्टम, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), 7 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा कार में पहली बार दिए गए हैं ये 10 नए फीचर, आप भी डालिए एक नजर

    पावरट्रेन

    महिंद्रा ने एक्सईवी 7ई इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर की डिटेल्स फिलहाल साझा नहीं की है। अनुमान है कि इसमें महिंद्रा एक्सईवी 9ई कार वाले बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी फेज I+II)

    542 किलोमीटर 

    656 किलोमीटर 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    231 पीएस 

    286 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    380 एनएम 

    ड्राइवट्रेन 

    आरडब्ल्यूडी 

    आरडब्ल्यूडी 

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि महिंद्रा एक्सईवी 7ई कार के रेंज आंकड़े अलग हो सकते हैं। अनुमान है कि कंपनी अपनी एक्सयूवी700 इलेक्ट्रिक कार के साथ भी ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन का ऑप्शन दे सकती है, क्योंकि यह ऑप्शन इसके पेट्रोल वर्जन के साथ भी मिलता है।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    महिंद्रा एक्सईवी 7ई इलेक्ट्रिक कार की कीमत 20.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा सफारी ईवी से रहेगा, इसके अलावा इसे एक्सयूवी 9ई के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 डीजल 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9एस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    pavitra
    Aug 5, 2025, 8:16:28 PM

    I am waiting for mahindra 7e car.. if it is offerdable price between 20 to 25 lac it will be crazy in automobile market ...

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सईवी 9एस

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है