• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई की महज एक महीने में 6,300 यूनिट्स की डिलीवर

    अब तक महिंद्रा ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई एसयूवी के केवल टॉप पैक 3 वेरिएंट्स को डिलीवर किया है, वहीं टॉप से नीचे वाले पैक 3 सिलेक्ट वेरिएंट की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 06, 2025 11:40 ist
    info icon
    published onMay 06, 2025 11:37 IST
    last updated onMay 06, 2025 11:40 IST
    135 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई से जुड़ी उपलब्धि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इन दोनों कारों की महज एक महीने के अंदर 6,300 यूनिट्स डिलीवर की जा चुकी हैं। बता दें कि बीई 6 और एक्सईवी 9ई की डिलीवरी मार्च से शुरू हुई थी। 

    A post shared by Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraelectricsuvs)

    महिंद्रा की नई घोषणा के बाद एक्सईवी 9ई की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है, कुल सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 59 प्रतिशत रही है, जबकि बीई 6 एसयूवी की 41 प्रतिशत यूनिट्स बिकीं हैं। ज्यादा पॉपुलर होने के कारण इन दोनों गाड़ियों का वेटिंग पीरियड छह महीने तक पहुंच गया है। 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई से जुड़ी जानकारी 

    Anurag Kashyap taking delivery of his Mahindra XEV 9e

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कार है। यह गाड़ी चार वेरिएंट : पैक वन, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री में उपलब्ध है। महिंद्रा के अनुसार, एक्सईवी 9ई ज्यादा डिमांड में है और ए आर रहमान, अनुराग कश्यप जैसे सेलिब्रिटीज भी यह गाड़ी अपने गैरेज में शामिल कर चुके हैं।

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में इंफोटेनमेंट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैसेंजर एंटरटेनमेंट के लिए तीन 12.3-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, इल्युमिनेशन के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी सेटिंग के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट और 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    महिंद्रा बीई 6 से जुड़ी जानकारी 

    Mahindra BE 6 front

    महिंद्रा बीई 6 का लुक एकदम यूनीक है। यह गाड़ी पांच वेरिएंट : पैक वन, पैक वन अबव, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री में उपलब्ध है।  

    इसके फाइटर जेट कॉकपिट जैसे केबिन में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डुअल जोन ऑटो-एसी, इल्युमिनेशन के साथ पैनोरमिक सनरूफ, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, कीलेस एंट्री और ऑगमेंटेड रिएलिटी बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक,मोटर व रेंज 

    महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन -

    मॉडल 

    बीई 6

    एक्सईवी 9ई

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    557 किलोमीटर 

    683 किलोमीटर 

    542 किलोमीटर 

    656 किलोमीटर 

    इलेक्ट्रिक मोटर

    1

    1

    1

    1

    पावर 

    231 पीएस 

    286 पीएस

    231 पीएस

    286 पीएस 

    टॉर्क

    380 एनएम

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    महिंद्रा बीई 6

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये 

    21.90 लाख रुपये से 30.50 लाख रुपये 

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।  

    सेगमेंट में महिंद्रा बीई 6 का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है। जबकि, एक्सईवी 9ई का कंपेरिजन बीवाईडी एटो 3 और अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है