क्या पेट्रोल कार में तेल भरवाने के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करना सस्ता है? जानिए पूरी जानकारी जियो बीपी पल्स के साथ
जियो बीपी पल्स के 7000 से ज्यादा डीसी फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स में से किसी पर भी अब आप उनके लॉयल्टी प्रोग्राम के जरिए 23 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं!
- Write a कमेंट

जियो बीपी पल्स ने डेटा जारी कर यह बताया है कि पेट्रोल कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक गाड़ी को चलाना कितना किफायती हो सकता है। कंपनी ने टाटा नेक्सन के पेट्रोल और ईवी मॉडल का उदाहरण देते हुए रनिंग कॉस्ट के अंतर को समझाया है। यहां कंपनी द्वारा पेश किए गए आंकड़ों का पूरा विश्लेषण है।
मुख्य बातें:
-
पेट्रोल कार से 150 किलोमीटर की यात्रा का खर्च लगभग 1,112 रुपये आता है।
-
उतनी ही दूरी के लिए ईवी को फास्ट चार्जर से चार्ज करने का खर्च सिर्फ 434 रुपये है।
-
इलेक्ट्रिक कार को चलाने पर प्रति किलोमीटर 4.52 रुपये की सीधी बचत होती है।
-
एक लाख किलोमीटर चलाने पर यह बचत 4.52 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
पेट्रोल की लागत vs ईवी चार्जिंग की लागत
जियो बीपी पल्स के अनुसार, पेट्रोल कार की तुलना में एक इलेक्ट्रिक कार को चलाना 60% से भी ज्यादा सस्ता पड़ सकता है।
भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बेहतर होती टेक्नोलॉजी के बीच, अब ईवी खरीदना एक समझदारी भरा फैसला माना जा रहा है। जियो बीपी पल्स द्वारा जारी किए गए आंकड़े इस बात को और पुख्ता करते हैं। इस तुलना के लिए, भारत की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक, टाटा नेक्सन के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट को आधार बनाया गया है। मुंबई से पुणे तक की लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा के खर्च का विश्लेषण किया गया है।
आंकड़ों के अनुसार, अगर आप टाटा नेक्सन पेट्रोल से यह दूरी तय करते हैं, तो आपका कुल खर्च लगभग 1,112 रुपये आएगा। वहीं, अगर आप टाटा नेक्सन ईवी का इस्तेमाल करते हैं और उसे जियो बीपी पल्स के डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं, तो इसी यात्रा का कुल खर्च सिर्फ 434 रुपये होगा। यह अंतर साफ दिखाता है कि लंबी दूरी की यात्राओं में अब इलेक्ट्रिक कार पेट्रोल कार के मुकाबले बहुत ज्यादा किफायती साबित हो रही हैं। यह बचत उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है जो अपनी गाड़ी का रोजाना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
पेट्रोल कार की रनिंग कॉस्ट प्रति किलोमीटर
| पेट्रोल कॉस्ट (A) |
111.21 रुपये किलोमीटर प्रति लीटर |
| माइलेज (B) |
15 किलोमीटर प्रति लीटर |
| दूरी (C) |
150 किलोमीटर |
| फ्यूल इस्तेमाल (C÷ B=D) |
10 लीटर |
| कुल लागत (A*D=E) |
1,112 रुपये |
| रनिंग कॉस्ट प्रति किलोमीटर (E÷ C=F) |
7.41 रुपये प्रति किलोमीटर |

डेटा के मुताबिक, मौजूदा कीमतों पर एक औसत पेट्रोल कार चलाने का खर्च प्रति किलोमीटर 7.41 रुपये तक पहुंच जाता है।
पेट्रोल कार की रनिंग कॉस्ट का यह आंकड़ा कैसे निकाला गया, इसे समझना जरूरी है। इस कैलकुलेशन के लिए टाटा नेक्सन पेट्रोल मॉडल का माइलेज 15 किलोमीटर प्रति लीटर माना गया है, जो कि शहर और हाईवे की ड्राइविंग कंडीशन में एक वास्तविक आंकड़ा है। 150 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए, इस गाड़ी को लगभग 10 लीटर पेट्रोल की जरूरत होगी।
पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर (उदाहरण के तौर पर) मानने पर, 10 लीटर पेट्रोल का कुल खर्च 1,112 रुपये बनता है। जब इस कुल खर्च को तय की गई दूरी (150 किमी) से विभाजित किया जाता है, तो प्रति किलोमीटर की लागत 7.41 रुपये निकलती है। यह लागत सीधे तौर पर फ्यूल की कीमत पर निर्भर करती है, और जैसा कि हम जानते हैं, पेट्रोल की कीमतें लगातार घटती-बढ़ती रहती हैं, जिससे महीने का बजट भी प्रभावित होता है। उन लोगों के लिए जिनका रोज का सफर लंबा है, यह खर्च एक बड़ी रकम बन जाता है।
इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट
| चार्जिंग कॉस्ट (A) |
20.25 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच* |
| एनर्जी एफिशियंसी (B) |
7.0 किलोमीटर प्रति केडब्ल्यूएच |
| दूरी (C) |
150 किलोमीटर |
| चार्ज इस्तेमाल (C÷ B=D) |
21.42 केडब्ल्यूएच |
| कुल लागत (A*D=E) |
434 रुपये |
| रनिंग कॉस्ट प्रति किलोमीटर (E÷ C=F) |
2.89 रुपये प्रति किलोमीटर |

कंपनी का दावा है कि उनके फास्ट चार्जिंग नेटवर्क पर ईवी को चलाने की लागत 2.89 रुपये प्रति किलोमीटर आई।
पेट्रोल कार के मुकाबले, इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट काफी कम है। जियो बीपी पल्स के विश्लेषण के अनुसार, टाटा नेक्सन ईवी की एनर्जी एफिशिएंसी 7 किलोमीटर प्रति केडब्ल्यूएच है। इसका मतलब है कि 1 केडब्ल्यूएच बिजली में यह कार 7 किलोमीटर तक चल सकती है। 150 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए, नेक्सन ईवी को लगभग 21.42 केडब्ल्यूएच एनर्जी की जरूरत होगी।
जियो बीपी पल्स के सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत चार्जिंग की दर 20.25 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच है। इस दर पर 21.42 केडब्ल्यूएच चार्ज करने का कुल खर्च 434 रुपये आता है। इस तरह, प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹2.89 बैठती है। यह पेट्रोल कार की 7.41 रुपये प्रति किलोमीटर की लागत की तुलना में लगभग 61% कम है। यह भारी बचत ईवी की थोड़ी ज्यादा शुरुआती कीमत की भरपाई करने में मदद करती है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो अपनी कार को लंबे समय तक रखने की योजना बनाते हैं। 1 लाख किलोमीटर की ओनरशिप में यह बचत 4.52 रुपये लाख से भी ज्यादा हो सकती है।
जियो बीपी पल्स की कीमत और सब्सक्रिप्शन प्लान
जियो बीपी पल्स का कहना है कि उनके लॉयल्टी प्रोग्राम से ग्राहक चार्जिंग पर काफी बचत कर सकते हैं।

यह कम रनिंग कॉस्ट जियो बीपी पल्स के चार्जिंग नेटवर्क और उसके किफायती प्लान की वजह से संभव है। कंपनी के देशभर में 7,000 से ज्यादा डीसी फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स हैं, जो लंबी यात्राओं को आसान बनाते हैं। जियो बीपी पल्स पर चार्जिंग की स्टैंडर्ड दर 24 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच है। हालांकि, कंपनी के ऑल इंडिया पल्स मैक्स लॉयल्टी प्रोग्राम का सब्सक्रिप्शन लेने पर ग्राहकों के लिए चार्जिंग की दर घटकर 20.25 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच हो जाती है, जो स्टैंडर्ड रेट से काफी कम है। इस स्कीम में ग्राहकों को 5 महीने की वैलिडिटी के साथ 600 केडब्ल्यूएच तक की चार्जिंग रियायती दर पर मिलती है। इसके अलावा, ग्राहकों को लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं, जिन्हें वाइल्डबीन कैफे और चुनिंदा जियो बीपी पल्स आउटलेट्स पर रिडीम किया जा सकता है। यह प्लान उन ईवी ओनर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो अक्सर पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग करते हैं।














