• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ई2ओ प्लस 21 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    महिन्द्रा ने ई2ओ हैचबैक का नया अवतार ई2ओ प्लस लॉन्च करने की घोषणा की है। इसे 21 अक्टूबर 2016 को लॉन्च किया जाएगा। संभावित कीमत 6.5 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है।  

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अक्टूबर 19, 2016 18:02 ist
    info icon
    published onOct 19, 2016 18:01 IST
    last updated onOct 19, 2016 18:02 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए महिन्द्रा ने ई2ओ हैचबैक का नया अवतार ई2ओ प्लस लॉन्च करने की घोषणा की है। यह फोर डोर यानी चार दरवाजों वाली कार होगी। इसे 21 अक्टूबर 2016 को लॉन्च किया जाएगा। संभावित कीमत 6.5 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है।  

    महिन्द्रा कुछ वक्त से नई ई2ओ की टेस्टिंग कर रही है, इसे करीब-करीब हर मौसम में टेस्ट किया जा रहा है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मौजूदा ई2ओ वाला ही इंजन मिलेगा। मौजूदा ई2ओ की पावर 25.8 पीएस और टॉर्क 53 एनएम है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी चार्जिंग क्षमता और परफॉर्मेंस को पहले से बेहतर बनाया गया है। मौजूदा ई2ओ को चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं और एक बार चार्ज होने पर यह 120 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 81 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    फीचर की बात करें तो ई2ओ प्लस में ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, नेविगेशन सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम आने की संभावना है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    महिंद्रा ई2ओ प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है