• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2023 में भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप 15 कारें

    2023 के पहले महीने में दो कारें 20,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने में सक्षम रही।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 08, 2023 15:59 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2023 15:57 IST
    last updated onFeb 08, 2023 15:59 IST
    553 Views
    • Write a कमेंट

    Top 15 selling cars of January 2023

    साल 2023 की शुरूआत ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छी रही है और पहले महीने यानी जनवरी में कार कंपनियों को बिक्री के अच्छे आंकड़े मिले हैं। यहां हमने जनवरी 2023 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार की लिस्ट तैयार की है, जिस पर आप भी डालिए एक नज़रः

    कार

    जनवरी 2023

    जनवरी 2022

    दिसंबर 2022

    मारुति ऑल्टो

    21,411

    12,342

    8,648

    मारुति वैगनआर

    20,466

    20,334

    10,181

    मारुति स्विफ्ट

    16,440

    19,108

    12,061

    मारुति बलेनो

    16,357

    6,791

    16,932

    टाटा नेक्सन

    15,567

    13,816

    12,053

    हुंडई क्रेटा

    15,037

    9,869

    10,205

    मारुति ब्रेजा

    14,359

    9,576 (Vitara Brezza)

    11,200

    टाटा पंच

    12,006

    10,027

    10,586

    मारुति ईको

    11,709

    10,528

    10,581

    मारुति डिजायर

    11,317

    14,967

    11,997

    हुंडई वेन्यू

    10,738

    11,377

    8,285

    किया सेल्टोस

    10,470

    11,483

    5,995

    मारुति अर्टिगा

    9,750

    11,847

    12,273

    किया सोनेट

    9,261

    6,904

    5,772

    टाटा टियागो

    9,032

    5,195

    6,052

    Maruti Alto 800

    • जनवरी 2023 में मारुति ऑल्टो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में नंबर 1 पर रही। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 21,000 से ज्यादा यूनिट बेची, जिसमें ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10 दोनों की बिक्री शामिल है।
    • पिछले महीने 20,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी कार वैगनआर थी। इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ दोगुनी रही जबकि पिछले साल जनवरी के मुकाबले जरूर इस बार 130 यूनिट कम बिकी।

    Maruti Swift
    Maruti Baleno

    • वैगनआर के बाद स्विफ्ट और बलेनो इस लिस्ट में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर है। इन दोनों कारों की पिछले महीने 16,000 से ज्यादा यूनिट बिकी। बलेनो की मासिक सेल्स ग्रोथ में 140 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
    • जनवरी 2023 में टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार थी। टाटा ने पिछले महीने इसकी 15,500 से ज्यादा यूनिट की डिलीवरी दी। नेक्सन की कुल बिक्री में नेक्सन ईवी प्राइम और मैक्स की सेल्स भी शामिल है।

    Hyundai Creta

    • हुंडई क्रेटा की भी पिछले महीने 15,000 से ज्यादा यूनिट बिकी। दिसंबर 2022 की तुलना में ये आंकड़ा करीब 5,000 यूनिट ज्यादा है।
    • भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में मारुति ब्रेजा सातवे नंबर पर रही। इसकी सालाना सेल्स ग्रोथ 50 प्रतिशत तक बढ़ी है।
    • टाटा की माइक्रो एसयूवी पंच को जनवरी में 12,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले। इसकी मासिक और सालाना दोनों सेल्स ग्रोथ में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
    • ईको और डिजायर लिस्ट में क्रमशः नौवे और दसवें नंबर पर है। ये दोनों कारें पिछले महीने 11,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। ईको कार की सालाना सेल्स ग्रोथ 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है जबकि डिजायर की सालाना ग्रोथ में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    Hyundai Venue
    Kia Seltos

    • हुंडई वेन्यू और किया सेल्टोस क्रमशः 11वें और 12वें नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। इस लिस्ट में ये आखिरी दो कारें हैं जिन्होंने पिछले महीने 10,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा छुआ था।
    • मारुति अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी कार है, हालांकि इसकी सालाना और मासिक सेल्स ग्रोथ में गिरावट दर्ज हुई है। किया सोनेट लिस्ट में नीचे से दूसरे स्थान पर है। पिछले महीने इसकी 9000 से ज्यादा यूनिट बिकी।
    • टाटा टियागो इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर है। पिछले महीने इस कार ने भी 9,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया था। यहां ध्यान देने वाली बात ये है टियागो की कुल बिक्री में टियागो ईवी की सेल्स भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: मारुति बलेनो, अर्टिगा और एक्सएल6 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फीचर्स हुए शामिल

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है