• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2023 में हुंडई की कारों पर पाएं 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    हुंडई अपनी कोना इलेक्ट्रिक और ग्रैंड आई10 निओस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 12, 2023 10:43 ist
    info icon
    published onJun 12, 2023 10:43 IST
    last updated onJun 12, 2023 10:43 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • ग्रैंड आई10 निओस पर 38,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • अल्कज़ार और आई20 पर सबसे कम 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर जून 2023 के आखिर तक मान्य है।

    मारुति, टाटा, रेनो और होंडा के बाद अब हुंडई अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। जून 2023 में कंपनी अपनी पांच कारों पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट दे रही है। इस महीने वेन्यू, वरना और क्रेटा कार पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। यदि आप भी इस महीने हुंडई कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे में यहां किस मॉडल पर कर सकते हैं कितनी बचत:

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    38,000 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए डिस्काउंट ऑफर्स हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के स्पोर्टज़ एग्जीक्यूटिव मैनुअल वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं।
    • इस हैचबैक कार के एरा, मैग्ना, स्पोर्टज़, एस्टा और सीएनजी मैनुअल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके एएमटी वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इस कार के सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक जैसा मिल रहा है।
    • भारत में ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5.73 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई ऑरा 

    Hyundai Aura

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    33,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए ऑफर्स हुंडई ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स के साथ मिल रहे हैं, जबकि इसके बाकी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये रखा गया है।
    • हुंडई ऑरा की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई आई20 

    Hyundai i20

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    20,000 रुपये तक 

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स इस कार के केवल स्पोर्टज़ और मैग्ना वेरिएंट्स पर ही मान्य है।
    • इस प्रीमियम हैचबैक कार पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • हुंडई आई20 की कीमत 7.46 लाख रुपये से 11.88 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई अल्कज़ार 

    Hyundai Alcazar

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    20,000  रुपये तक 

    • यह फायदे हुंडई अल्कज़ार के सभी वेरिएंट्स के साथ मिल रहे हैं। इस महीने इस गाड़ी पर केवल एक्सचेंज बोनस ही दिया जा रहा है।  
    • इस थ्री-रो एसयूवी कार की कीमत 16.77 लाख रुपये से 21.13 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    Hyundai Kona Electric

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    50,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    50,000 रुपये तक 

    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट्स के साथ केवल नकद डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।
    • भारत में कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    नोट: यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स आपके शहर और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हुंडई डीलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है