• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं 35 लाख रुपये के बजट में टॉप-5 इलेक्ट्रिक कार जो पकड़ती है सबसे जल्दी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड

    यदि आप मार्केट में 35 लाख रुपये तक के बजट में कोई फुर्तिली इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे हैं तो हमनें भारत में उपलब्ध ऐसी टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारों की एक लिस्ट तैयार की है जो इस बजट में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में काफी तेज है:

    भानु
    भानु
    published on जून 20, 2025 14:14 ist
    info icon
    published onJun 20, 2025 14:14 IST
    last updated onJun 20, 2025 14:14 IST
    439 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इलेक्ट्रिक कारें अब केवल इको फ्रैंडली ट्रांसपोर्टेशन का जरिया मात्र नहीं रह गई है। अपनी परफॉर्मेंस,इंस्टेंट टॉर्क ,स्पोर्टी ड्राइव और बिना किसी पॉल्यूशन के बिना रोमांचक एक्सलरेशन की वज​ह से भी लोगों का इनके प्रति नजरिया बदल रहा है। यदि आप मार्केट में 35 लाख रुपये तक के बजट में कोई फुर्तिली इलेक्ट्रिक

    कार ढूंढ रहे हैं तो हमनें भारत में उपलब्ध ऐसी टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारों की एक लिस्ट तैयार की है जो इस बजट में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में काफी तेज है:

    2025 टाटा हैरियर ईवी

    Tata Harrier EV driving

    एक्सलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) - 6.3 सेकंड्स

    कीमत - 21.50 लाख रुपये से शुरू

    2025 टाटा हैरियर ईवी को हाल ही में कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेकिट्रक एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है जिसे फ्रंट एक्सल रियर एक्सल पर लगी ड्युअल मोटर से पावर मिलती है। इनका दोनों मोटर का पावर आउटपुट क्रमश: 158 पीएस और 238 पीएस है। 75 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक और 'बूस्ट मोड' फंक्शन के साथ हैरियर ईवी इस लिस्ट में सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार है। 

    टाटा हैरियर ईवी एक छोटे 65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक में और रियर व्हील ड्राइवट्रेन में भी उपलब्ध है। इस टाटा इलेक्ट्रिक कार मे अच्छे खासे फीचर्स दिए गए है जिनमें 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, साथ ही वी2एल और वी2वी चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल है।

    सेफ्टी के लिए इस कार में हैरियर ईवी में 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    महिंद्रा बीई6

    एक्सलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) - 6.7 सेकंड्स

    कीमत -  18.90 लाख रुपये से लेकर  26.90 लाख रुपये


    महिंद्रा बीई 6 कंपनी के 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' एसयूवी लाइनअप के तहत लॉन्च होने वाला पहला मॉडल है। इसका डिजाइन काफी ज्यादा आकर्षक है जो किसी स्पेसशिप से कम नहीं लगती है। इस एसयूवी में दो तरह के बैटरी पैक: 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका बड़ा बैटरी पैक सिंगल मोटर और रियर व्हील ड्राइव सेटअप से पेयर्ड है जो 286 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है जिससे बीई6 को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6.7 सेकंड्स का समय लगता है। 

    बीई 6 का केबिन किसी जेट प्लेन के कॉकपिट जैसा है जिसमें काफी मॉर्डन फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स में डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक ग्लास रूफ, रियर एसी वेंट के साथ मल्टी-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, ऑगमेंटेड रियलिटी-बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले और यहां तक ​​कि बिल्ट-इन सेल्फी कैमरा शामिल है।

    सेफ्टी के लिए इसमें बीई 6 में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटोमैटिक पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और 360-डिग्री कैमरा दिए गए हैं।

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    एक्सलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) - 6.8 सेकंड्स

    कीमत -  21.90 लाख रुपये से लेकर  30.50 लाख रुपये


    महिंद्रा एक्सईवी 9ई एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे है और महिंद्रा के सब-ब्रांड एक्सईवी की पहली फुल इलेक्ट्रिक कार है। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक है जिनमें कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग,इल्युमिनेटेड लोगो,फ्लश टाइप डोर हैंडल्स और स्लीक मॉडन साइड प्रोफाइल दी गई है। लुक्स के अलावा इसमें बीई 6 वाले बैटरी ऑप्शंस दिए गए हैं। 286 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क और रियर व्हील ड्राइव सेटअप के साथ इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6.8 सेकंड्स का समय लगता है। 

    एक्सईवी 9ई में बीई6 वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ और 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें एक अनोखा ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप भी दिया गया है, जिसमें को-पैसेंजर के एंटरटेनमेंट के लिए एक डेडिकेटेड 12.3-इंच स्क्रीन शामिल है।

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 

    Hyundai Creta Electric

    एक्सलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) - 7.2 सेकंड्स

    कीमत -  17.99 लाख रुपये से लेकर  24.38 लाख रुपये

    हुंडई की क्रेटा इलेक्ट्रिक इस लिस्ट में सबसे अफोर्डेबल चॉइस है। इसका साइड प्रोफाइल क्रेटा के पेट्रोल/डीजल इंजन वाले मॉडल जैसा है मगर इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक टच और एक केपेबल पावरट्रेन दिया गया है। इस हुंडई इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी ऑप्शंस: 42 केडब्ल्यूएच और 51.4 केडब्ल्यूएच यूनिट के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका बड़ा बैटरी पैक 171 पीएस की पावर और 200 एनमए का टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाय करता है और इसका एक्सलरेशन इंप्रेसिव है। 

    क्रेटा इलेक्ट्रिक कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वी2एल टेक्नोलॉजी और इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, साथ ही डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है।

    पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एडीएएस सूट, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे ज़रूरी फीचर्स दिए गए हैं। 

    बीवायडी एटो 3

    एक्सलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) - 7.3 सेकंड्स

    कीमत -  24.99 लाख रुपये से लेकर  33.99 लाख रुपये

    इस लिस्ट में आखिरी कार बीवायडी एटो 3 है। इस लिस्ट की ये सबसे महंगी कार भी है जिसके टॉप वेरिएंट की कीमत 35 लाख रुपये तक जाती है। ये काफी स्टाइलिश इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसमें 49.92 केडब्ल्यूएच और 60.48 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक शामिल है। इसका बड़ा बैटरी पैक फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को 204 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस सेटअप के साथ एटो 3 को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.3 सेकंड्स लगते हैं। 

    एटो 3 के केबिन का लेआउट काफी यूनीक है जिसमें 12.8 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और 8-स्पीकर वाला डायरैक ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए एटो 3 में  7 एयरबैग, एक एडीएएस सूट, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल और आईएसओफिक्स माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं ।

    इन फुतिली इलेक्ट्रिक कारों में से ​यदि आपको कोई एक चुननी हो तो किसे चुनेंगे आप? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    *कीमत एक्सशोरूम के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है