• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी के वेरिएंट-वाइज एक्सटीरियर और इंटीरियर कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में आती है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 25, 2025 18:09 ist
    info icon
    published onJun 25, 2025 18:09 IST
    last updated onJun 25, 2025 18:09 IST
    259 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier EV Colours

    2025 टाटा हैरियर ईवी भारत में 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) प्राइस पर लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 2 जुलाई से शुरु होगी। यह एसयूवी कार तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। टाटा की यह गाड़ी स्टेल्थ एडिशन में भी आएगी जिसमें ऑल-ब्लैक कलर थीम मिलेगी। यदि आप टाटा हैरियर ईवी खरीदना चाहते हैं, तो यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में सारे कलर ऑप्शन नहीं मिलेंगे।  

    टाटा हैरियर ईवी के वेरिएंट-वाइज एक्सटीरियर और इंटीरियर कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आ गई है जो इस प्रकार है :-  

    2025 टाटा हैरियर ईवी : वेरिएंट-वाइज एक्सटीरियर कलर ऑप्शन

    Tata Harrier EV Side

    हैरियर ईवी में पांच कलर ऑप्शन : प्रिस्टाइन व्हाइट, प्योर ग्रे, एम्पावर्ड ऑक्साइड, नैनीताल नॉक्टर्न और स्टेल्थ ब्लैक (केवल स्टेल्थ एडिशन में उपलब्ध) दिए गए हैं। यहां देखें इस गाड़ी के किस वेरिएंट में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं :-

    वेरिएंट 

          कलर ऑप्शन 

    एडवेंचर 

    • प्रिस्टाइन व्हाइट 

    • प्योर ग्रे  

    फियरलेस 

    एम्पावर्ड 

    • प्रिस्टाइन व्हाइट

    • प्योर ग्रे

    • एम्पावर्ड ऑक्साइड 

    • नैनीताल नॉक्टर्न 

    स्टेल्थ एडिशन 

    • स्टेल्थ ब्लैक  

    2025 टाटा हैरियर ईवी : वेरिएंट-वाइज इंटीरियर कलर ऑप्शन 

    Tata Harrier EV Interior

    टाटा हैरियर ईवी में वेरिएंट अनुसार अलग-अलग इंटीरियर कलर ऑप्शन मिलेंगे। यहां देखें वेरिएंट-वाइज इंटीरियर कलर ऑप्शन की जानकारी :-

    वेरिएंट 

    कलर ऑप्शन 

    एडवेंचर 

    ब्लैक/ब्राउन 

    फियरलेस 

    ऑल-ब्लैक

    एम्पावर्ड

    ग्रे/व्हाइट 

    स्टेल्थ एडिशन 

    ऑल-ब्लैक (कार्बन नॉयर) 

    2025 टाटा हैरियर ईवी : फीचर्स 

    Tata Harrier EV Digital Driver Display

    2025 टाटा हैरियर ईवी गाड़ी में 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : 2025 टाटा हैरियर ईवी के साथ टाटा कार में पहली बार शामिल हुए हैं ये 7 फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है। 

    2025 टाटा हैरियर ईवी : इंजन स्पेसिफिकेशन

    Tata Harrier EV

    2025 टाटा हैरियर ईवी में दो ड्राइवट्रेन और दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :-  

     

    टाटा हैरियर ईवी 65

    टाटा हैरियर ईवी 75

    टाटा हैरियर ईवी 75 एडब्लूडी  

    पावर 

    238 पीएस 

    238 पीएस 

    396 पीएस 

    टॉर्क

    315  एनएम

    315  एनएम

    504 एनएम

    बैटरी पैक  

    65 केडब्ल्यूएच 

    65  केडब्ल्यूएच 

    75  केडब्ल्यूएच 

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पी1 + पी2) 

    538 किलोमीटर 

    627 किलोमीटर 

    622 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन 

    आरडब्लूडी

    आरडब्लूडी

    एडब्ल्यूडी

    यह गाड़ी 120 किलोवाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिसके जरिए इसकी बैटरी 20 से 80 प्रतिशत 25 मिनट में चार्ज हो जाती है।  

    2025 टाटा हैरियर ईवी : कीमत और मुकाबला 

    Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 21.49 लाख रुपये से 27.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। हैरियर ईवी ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की प्राइस से 27 जून को पर्दा उठेगा। 

    टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है। यह गाड़ी बीवाईडी सीलायन 7 और हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है