• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी के साथ टाटा कार में पहली बार शामिल हुए हैं ये 7 फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    यह सबसे तेज टाटा कार भी है जो बूस्ट मोड में महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 05, 2025 11:39 ist
    info icon
    published onJun 05, 2025 11:39 IST
    last updated onJun 05, 2025 11:39 IST
    306 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने टाटा हैरियर ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोउक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। इसे एक से बढ़कर एक शानदार फीचर के साथ पेश किया गया हैं, जिनमें से कुछ पहली बार टाटा कार में शामिल किए गए हैं। यहां हम इसके ऐसे ही 7 फीचर के बारे में बात करेंगे:

    ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में दो इलेक्ट्रिक (प्रत्येक एक्सल पर एक) फिट गई है जिससे इसमें सभी पहियों पर पावर सप्लाई होती है, और यह ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप वाली पहली टाटा इलेक्ट्रिक कार है। आगे और पीछे वाली मोटर क्रमश: 158 पीएस और 238 पीएस की पावर जनरेट करती है, और इनका कुल टॉर्क आउटपुट 504 एनएम है।

    बूस्ट मोड में यह महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है, और इस मामले में हैरियर ईवी सबसे तेज टाटा कार है। इतना ही नहीं, ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप न केवल सड़क पर बेहतर ट्रेक्शन देता है, बल्कि हैरियर ईवी को हार्ड ऑफ रोडिंग में भी मदद करता है।

    ऑटो पार्क असिस्ट

    2025 Tata Harrier EV

    यह फीचर कार को खुद ही पार्क कर सकता है और इसमें ड्राइवर को स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक या थ्रॉटल को इनपुट देने की जरूरत नहीं है। नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार - बीई 6 और हैरियर ईवी की टक्कर वाली एक्सईवी 9ई में यह फीचर पहले से मौजूद है। लेकिन इस फीचर वाली यह पहली टाटा कार है।

    समन फंक्शनैलिटी

    2025 Tata Harrier EV

    यह फीचर की-फोब का इस्तेमाल करके टाटा हैरियर ईवी को कम स्पीड पर अपने आप आगे या पीछे जाने की अनुमति देता है। यह आपको तंग पार्किंग स्पेस में कार को पार्क करने या पार्किंग से बाहर निकलने में मदद करता है।

    6 मल्टी-टेरेन मोड

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में 6 मल्टी-टेरेन मोड: नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सेंड, स्नो/ग्रास, और कस्टम मोड दिए गए हैं। वहीं स्टैंडर्ड हैरियर में तीन टेरेन मोड: नॉर्मल, रफ और वेट दिए गए हैं।

    अतिरिक्त टेरेन मोड आमतौर पर पावरट्रेन और थ्रॉटल के नेचर को बदलकर ऑफ रोडिंग में मदद करते हैं, जिससे हर तरह के रास्तों से गुजरने में मदद मिलती है।

    14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में 14.5-इंच टचस्क्रीन दी गई है और यह पहली टाटा कार है जिसमें इतनी बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। यहां ध्यान देने वाली एक और बात ये है कि इस सिस्टम में सैमसंग क्यूएलईडी डिस्प्ले दी गई है जिसकी इमेज क्वालिटी शानदार है। वहीं स्टैंडर्ड टाटा हैरियर में 12.3-इंच डिस्प्ले दी गई है।

    डैशकैम के साथ डिजिटल आईआरवीएम

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी के इंटरनल रियर व्यू मिरर (आईआरवीएम) में शार्क-फिन एंटीना पर लगे रियर कैमरा के फीड दिखाई देते हैं। इससे कार के पीछे का साफ व्यू मिलता है। इसमें इंटीग्रेटेड डैशकैम भी दिया गया है जो अतिरिक्त सेफ्टी के लिए एक जरूरी फीचर है।

    360 डिग्री कैमरा में ट्रांसपेरेंट मोड

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी का 360 डिग्री कैमरा आपको कार के नीचे क्या है, इसकी विजुअल इमेज दिखाता है। यह फीचर खासकर ऑफ रोडिंग में काफी काम आता है, जिससे बड़ी बाधाओं से गाड़ी को निकालना आसान हो जाता है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Harrier EV side profile

    टाटा हैरियर ईवी की पूरी प्राइस लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है।

    यह भी देखें: टाटा हैरियर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है