• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी की भारत में डिलीवरी हुई शुरू

    टाटा हैरियर ईवी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में आती है और इसका टॉप वेरिएंट ऑल-ब्लैक स्टेल्थ एडिशन में भी उपलब्ध है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 31, 2025 18:59 ist
    info icon
    published onJul 31, 2025 18:59 IST
    last updated onJul 31, 2025 18:59 IST
    323 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा हैरियर ईवी तीन वेरिएंट: एडवेंचर,फीयरलेस और एम्पावर्ड में आती है और इसका टॉप वेरिएंट ऑल-ब्लैक स्टेल्थ एडिशन में भी उपलब्ध है

    Tata Harrier EV customer deliveries commence

    टाटा हैरियर ईवी कंपनी की भारत में नई इलेक्ट्रिक कार है जिसे जून में लॉन्च किया गया था। अब टाटा की यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार शोरूम्स में पहुंचना भी शुरू हो गई है। हैरियर ईवी को पहले दिन 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिली थी, जिससे इस नई इलेक्ट्रिक कार के प्रति लोगों के रुझान का पता चलता है। टाटा हैरियर ईवी में क्या कुछ मिलता है खास जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    टाटा हैरियर ईवी से जुड़ी जानकारी 

    Tata Harrier EV front

    टाटा हैरियर ईवी का लुक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीएआरएल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई हैं। लेकिन, रेगुलर मॉडल से अलग लुक देने के लिए इसमें ब्लेंक-ऑफ ग्रिल, एरो कवर के साथ 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट डोर पर '.ईवी' बैजिंग दी गई है। इसमें सिल्वर स्किड प्लेट और वर्टिकल स्लेट्स के साथ नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। 

    Tata Harrier EV dashboard

    इसकी इंटीरियर डिजाइन व्हाइट और ग्रे कलर थीम को छोड़कर हैरियर डीजल मॉडल से काफी मिलती जुलती है। व्हाइट और ग्रे कलर थीम इस गाड़ी के केबिन को काफी अपमार्केट लुक देती है। केबिन के अंदर इसमें डैशबोर्ड पर डुअल-स्क्रीन सेटअप, इल्युमिनेटेड टाटा लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    यह भी पढ़ें : किआ कैरेंस क्लाविस ईवी vs हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक: कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    हैरियर इलेक्ट्रिक कार में बड़ा 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में वायरलेस फोन चार्जर, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    Tata Harrier EV steering wheel

    इस इलेक्ट्रिक कार को भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग (छह स्टैंडर्ड), आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ट्रांसपेरेंट मोड वाला 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इंटीग्रेटेड डैशकैम के साथ डिजिटल इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम ) और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और कोलिजन मिटिगेशन सिस्टम जैसे फीचर शामिल हैं।

    टाटा हैरियर ईवी : बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

    Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें से बड़े बैटरी पैक के साथ दो ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें पूरी डिटेल्स :-

    बैटरी पैक ऑप्शन 

    65 केडब्ल्यूएच 

    75 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    2 (हर एक्सल पर एक)

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) 

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) 

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) 

    पावर  

    238 पीएस

    238 पीएस

    158 पीएस (आगे) 238 पीएस (पीछे) 

    टॉर्क 

    315 एनएम

    315 एनएम

    504 एनएम (संयुक्त) 

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पार्ट 1+2) 

    538 किलोमीटर 

    627 किलोमीटर 

    622 किलोमीटर 

    टाटा हैरियर ईवी : कीमत और मुकाबला  

    टाटा हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है। यह गाड़ी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई6 और एमजी जेडएस ईवी के मुकाबले में ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ram charan sharma
    Aug 4, 2025, 9:02:56 PM

    Testing only askldj lkasjd lkas

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा हैरियर ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है