• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई जून 2025 कार डिस्काउंट ऑफर्स: कंपनी की इन कारों पर इस महीने पाएं 1 लाख रुपये तक की छूट

    बता दें कि कुछ मॉडल्स पर कंपनी कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश भी कर रही है और लगभग सभी कारों पर एक्सचेंज  या स्क्रैपेज बोनस भी दिया जा रहा है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 09, 2025 12:24 ist
    info icon
    published onJun 09, 2025 12:24 IST
    last updated onJun 09, 2025 12:24 IST
    688 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर चुना है। इसके साथ कंपनी ने जून 2025 के लिए अपने मॉडल अनुसार डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर दी है जो कि 1 लाख रुपये तक है। इन मॉडल्स में क्रेटा,वरना,अल्कजार,ग्रैंड आई10 निओस,एन लाइन समेत आई20,एन लाइन समेत वेन्यू,एक्सटर,ऑरा और ट्यूसॉन शामिल है। 

    इसके अलावा 2024 में मैन्यूफैक्चर हुई हुंडई आयोनिक 5 पर भी 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। जून 2025 में कंपनी की कौनसी कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट,जानिए आगे:

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    Hyundai Grand i10 Nios front

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

      35,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000

    एक्सचेंज बोनस

      25,000 

    स्क्रैपेज डिस्काउंट

      30,000

    कुल फायदे

      70,000 

    • इस महीने ग्रैंड आई10 निओस कार के सभी वेरिएंट्स पर 5000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इसके बेस वेरिएंट एरा और सीएनजी एवं एएमटी  पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये तक का स्क्रैपेज डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • सीएनजी ऑप्शंस को छोड़कर सभी मैनुअल वेरिएंट्स पर कंपनी क्रमश: 20,000 रुपये और 25,000 का एक्सचेंज और स्क्रैपेज डिस्काउंट दे रही है। 
    • हालांकि,कस्टमर्स या तो एक्सचेंज या फिर स्क्रैपेज डिस्काउंट में से कोई एक चुन सकते हैं ना की दोनों। 
    • इस हैचबैक कार के एरा वेरिएंट पर 5000 रुपये का कैश डिस्काउंट,सीएनजी समेत सभी मैनुअल मॉडल पर 35,000 रुपये और एएमटी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • जहांं इसके सीएनजी ऑप्शंस पर कुल 70,000 रुपये क डिस्काउंट दिया जा रहा है तो वहीं मैनुअल,एएमटी और एरा वेरिएंट पर क्रमश: 65,000,  55,000 और 40,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कार की कीमत 5.98 लाख रुपये से लेकर 8.38 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई ऑरा

    Hyundai Aura front

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

      45,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000

    स्क्रैपेज बोनस

    5,000

    कुल फायदे

      55,000

    • सितंबर 2024 में लॉन्च हुए बेस वेरिएंट ई सीएनजी को छोड़कर उपर बताए गए डिस्काउंट ऑरा के सभी सीएनजी वेरिएंट्स के लिए मान्य है। 
    • इसके ई सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का ​कैश डिस्काउंट और कुल 25,000 रुपये के फायदे की पेशकश की जा रही है। 
    • मैनुअल और एएमटी ऑप्शंस वाले नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस अन्य वेरिएंट पर कंपनी 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही जिससे इसपर कुल 45,000 रुपये का डिस्काउंट  दिया जा रहा है। 
    • इस महीने इस कार पर योग्य ग्राहकों को 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस भी दिया जा रहा है। 
    • हुंडई ऑरा कार की कीमत 6.54 लाख रुपये से लेकर 9.11 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई एक्सटर 

    Hyundai Exter front

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

      30,000

    एक्सचेंज बोनस

      30,000

    स्क्रैपेज बोनस

      35,000

    कुल फायदे

      60,000

    • जून 2026 में हुंडई एक्सटर कार के लोअर वेरिएंट ईएक्स और ईएक्स (ओ) पर 5000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है।  
    • इसके बेस वेरिएंट ईएक्स सीएनजी पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये और 15,000 के एक्सचेंज या स्क्रैप बोनस की पेशकश भी की जा रही है। इससे इसपर कुल 25,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • सीएनजी ऑप्शन से लैस मिड वेरिएंट एस स्मार्ट और एसएक्स स्मार्ट की बात करें तो इसपर कुल 50,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसमें कुल 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। 
    • उपर बताए गए सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी दूसरे सीएनजी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जिससे कुल 60,000 रुपये का फायदा होगा। 
    • इसके मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स कुल 55,000 रुपये के फायदों की पेशकश की जा रही है जिनमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। बता दें कि एस स्मार्ट और एसएक्स स्मार्ट वेरिएंट पर केवल 15,000 रुपये का ही कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • सभी मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या फिर 30,000 रुपये के स्क्रैप बोनस का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। 
    • दूसरी तरफ एएमटी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये के स्क्रैप बोनस की पेशकश की जा रही है जिनमें से किसी एक को ही चुना जा सकता है। 

    हुंडई आई20 (एन लाइन समेत)

    Hyundai i20

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

      20,000

    एक्सचेंज बोनस

    30,000

    स्क्रैपेज बोनस

    35,000

    कुल फायदे

      55,000 

    • एन लाइन के बेस वेरिएंट मैग्ना एक्जिक्यूटिव मैनुअल और मैग्ना सीवीटी वेरिएंट्स को छोड़कर उपर बताए गए सभी डिस्काउंट इसके सभी मैनुअल और सीवीटी वेरिएंट्स के लिए मान्य है। 
    • इसके मैग्ना एक्जिक्यूटिव मैनुअल और मैग्ना सीवीटी पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जिससे कुल 45,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। 
    • हालांकि,ग्राहक इसके सभी वेरिएंट्स पर या तो एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रैप बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं। 
    • हुंडई आई20 कार की कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 11.25 लाख रुपये के बीच है। वहीं आई20 एन लाइन कार की कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 12.41 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वेन्यू (एन लाइन समेत)


    Hyundai Venue

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

      40,000

    एक्सचेंज बोनस

    40,000

    स्क्रैपेज बोनस

    45,000

    कुल फायदे

      85,000

    • वेन्यू एन लाइन में एस प्लस और एस (ओ) प्लस एवं एस (ओ) प्लस एडवेंचर एडिशन वेरिएंट्स को छोड़कर उपर बताए गए डिस्काउंट इसके 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और और 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले सभी वेरिएंट्स के लिए लागू है। 
    • हुंडई इसपर मात्र 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और कुल 75,000 रुपये के कुल फायदों की पेशकश कर रही है। 
    • वेन्यू के साथ ग्राह​कों को 40,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 45,000 रुपये के स्क्रैप बोनस की पेशकश की जा रही है। हालांकि, दोनों में से किसी एक को ही चुना जा सकता है। 
    • हुुंडई वेन्यू कार की कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.57 लाख रुपये के बीच है। वेन्यू एन लाइन कार की कीमत 12.15 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वरना


    Hyundai Verna front
     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000

    एक्सचेंज बोनस

    30,000

    स्क्रैपेज बोनस

    35,000

    कुल फायदे

    65,000

    • हुंडई वरना के सभी वेरिएंट्स पर ये डिस्काउंट लागू है। 
    • कस्टमर्स या तो एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रैप बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं। 
    • हुंडई वरना कार की कीमत 11.07 लाख रुपये से लेकर 17.58 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई क्रेटा (एन लाइन समेत)

    Hyundai Creta front

    ऑफर्स

    अमाउंट

    स्क्रैपेज डिस्काउंट

    5,000

    कुल फायदे

    5,000

    • 5000 रुपये के स्क्रैप बोनस के अलावा कंपनी अपनी पॉपुलर क्रेटा एसयूवी पर और कोई फायदा नहीं दे रही है। 
    • हुंडई क्रेटा कार की कीमत 11.11 लाख रुपये से लेकर 20.50 लाख रुपये के बीच है। वहीं क्रेटा के स्पोर्टी वर्जन क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.93 लाख रुपये से लेकर 20.64 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई अल्कजार

    Hyundai Alcazar front

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000

    एक्सचेंज बोनस

      35,000

    स्क्रैपेज बोनस

    40,000

    मौजूदा क्रेटा और आई20 (एन लाइन को छोड़कर) के कस्टमर्स के लिए एडिशनल एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    70,000

    • हुंडई वरना की तरह हुंडई अल्कजार के भी सभी वेरिएंट्स के लिए ये डिस्काउंट मान्य है। 
    • ग्राहकों को इसमें एक्सचेंज या फिर स्क्रैप बोनस की चॉइस दी गई है। 
    • मौजूदा क्रेटा और आई20 (एन लाइन वेरिएंट्स को छोड़कर) के ग्राहकों को अल्कजार के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये के एडिशनल बोनस का भी फायदा दिया जा रहा है। 
    • हुंडई अल्कजार कार की कीमत 14.99 लाख रुपये से लेकर 21.74 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई ट्यूसॉन

    Hyundai Tucson

     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

      50,000

    एक्सचेंज बोनस

    45,000

    स्क्रैपेज बोनस

    50,000

    कुल फायदे

      1 लाख रुपये

    • हुंडई ट्यूसॉन के ​डीजल वेरिएंट्स पर उपर बताए गए डिस्काउंट मान्य है। 
    • इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जिससे इस कार पर कुल 70,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। 
    • इसके अलावा ग्राहक 45,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या 50,000 रुपये के स्क्रैप बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं। 
    • हुंडई ट्यूसॉन एसयूवी कार की कीमत 29.27 लाख रुपये से लेकर 36.04 लाख रुपये के बीच है। 

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है