• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विश्व पर्यावरण दिवसः इको फ्रेंडली केबिन वाली इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर डालिए एक नजर

    कंपनियां अपनी कारों में नए-नए फीचर्स देने के लिए मार्केट अनुसार नई रणनीतियां अपना रही है। आज हर किसी कंपनी का लक्ष्य जितना संभव हो सके कारों में इको फ्रैंडली मटेरियल का उपयोग करना है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने उन 5 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट तैयार की है जिनके केबिन में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, इन पर आप भी डालिए एक नजर:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 05, 2023 19:46 ist
    info icon
    published onJun 05, 2023 19:46 IST
    last updated onJun 05, 2023 19:46 IST
    782 Views
    • Write a कमेंट

    5 cars with eco-friendly cabins

    कंपनियां अपनी कारों में नए-नए फीचर्स देने के लिए मार्केट अनुसार नई रणनीतियां अपना रही है। आज हर किसी कंपनी का लक्ष्य जितना संभव हो सके कारों में इको फ्रेंडली मटेरियल का उपयोग करना है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने उन 5 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट तैयार की है जिनके केबिन में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, इन पर आप भी डालिए एक नजर:

    हुंडई आयोनिक 5

    Hyundai Ioniq 5 cabin
    Hyundai Ioniq 5 sustainable materials inside the cabin

    हुंडई की फ्लैगशिप ईवी आयोनिक 5 के केबिन में कई ईको-फ्रेंडली मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है जिनमें बायो पेंट, ईको-फ्रेंडली लैदर और फैब्रिक शामिल हैं। कंपनी ने इस गाड़ी के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, स्विच और डोर पैड पर बायो पेंट कोटिंग का इस्तेमाल किया है। इसके बायो पेंट में पौधों और कॉर्न के ऑयल एक्सट्रेक्शन शामिल है। केबिन के अंदर इसमें ईको-फ्रेंडली लैदर और फैब्रिक को कॉर्न, गन्ने और 32 प्लास्टिक की बोतलों से तैयार किया गया है और इसका उपयोग गाड़ी में सीटों, कार्पेट और डोर आर्मरेस्ट पर किया गया है।

    किया ईवी6

    Kia EV6 cabin

    किया ईवी6 के केबिन के अंदर भी कई ईको-फ्रेंडली मटीरियल का उपयोग किया गया है जिनमें मशरूम-डिराइव्ड कॉम्पोनेन्ट, बायो पेंट, वीगन लैदर, अपहोल्स्ट्री के लिए रिसाइकिल्ड बोतल और डैशबोर्ड, डोर पैड व फ्लोरमैट पर फैब्रिक एलिमेंट शामिल है। कंपनी की योजना अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में समुद्र के प्लास्टिक वेस्ट को रिफाइन करके गाड़ी में डालने की भी है।

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज

    Volvo XC40 Recharge cabin
    Volvo XC40 Recharge sustainable materials inside the cabin

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज भारत में वोल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसके केबिन में कई रिसाइकिल्ड मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लैदर-फ्री इंटीरियर और रिसाइकल्ड कारपेट शामिल है। कंपनी ने इसके केबिन में डार्क ग्रे कलर थीम अपनाई है, जबकि इसका कारपेट 'एफजॉर्ड ब्लू' फिनिशिंग के साथ आता है।

    स्कोडा एन्याक आईवी

    Skoda Enyaq iV cabin

    स्कोडा अपनी फ्लैगशिप ईवी एन्याक आईवी को भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा दमदार कार होगी जिसमें कई ईको-फ्रेंडली मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। केबिन के अंदर इसमें साउंड इन्सुलेशन के लिए रिसाइकिल्ड टेक्सटाइल, फ्लोर और बूट मैट के लिए रिसाइकल्ड पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) बॉटल फाइबर मिलेगा। इसकी सीटों को पीईटी बॉटल और ऊन से तैयार किया गया है, जबकि केबिन के अंदर के लैदर को जैतून के पत्तों के एक्ट्रेक्ट से रंगा गया है।

    मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूएस

    Mercedes-Benz EQS sustainable materials

    मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूएस भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान है। इस इलेक्ट्रिक कार के केबिन में भी कई ईको-फ्रेंडली मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में केबल डक्ट दिया गया है जिसे मिक्सड प्लास्टिक, फ़ूड वेस्ट, कार्डबोर्ड और बच्चों के डायपर से तैयार किया गया है।  फर्श को ढकने के लिए इसमें नायलॉन यार्न का भी उपयोग किया गया है जिसे रिसाइकिल्ड कार्पेट और मछली पकड़ने के जाल से प्राप्त किया गया है।

    इन सभी कारों में इको फ्रेंडली मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भी कई कार कंपनियां ऐसी हैं जो इको फ्रेंडली प्रोडक्शन तकनीकों का उपयोग करती है और दुनिया भर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में एनर्जी के नवीकरणीय स्रोतों की तलाश कर रही है। इन कार कंपनियों के संयुक्त प्रयास निश्चित रूप से पॉल्यूशन कम करने की दिशा में हमारी मदद करेंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है