• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या भारत में लॉन्च होगी टोयोटा रश?

    सम्भवना है कि टोयोटा और मारुति अपने समझौते के तहत रश के प्लेटफार्म पर नई एमपीवी को तैयार कर सकती है 

    भानु
    भानु
    Published On मई 13, 2019 10:03 ist
    info icon
    published onMay 13, 2019 10:03 IST
    last updated onMay 13, 2019 10:03 IST
    345 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा के बेड़े में इस वक्त भारतीय बाजार के लिए हुंडई क्रेटा जैसी किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी या इनोवा क्रिस्टा से छोटी एमपीवी का अभाव है। हालांकि, कंपनी के अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो में टोयोटा रश एक ऐसी कार है, जो इस सेगमेंट में फिट बैठती है। हालांकि, टोयोटा काफी समय से रश को भारत में लॉन्च करने की बात से इंकार करती आई है। मगर, अब जानकारी मिली है कि कंपनी इस एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। भारतीय सरजमीं पर हाल ही में इस कार को ट्रांसपोर्ट ट्रेलर पर लदे हुए देखा गया है। 

    टोयोटा रश कार एक 7-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो हुंडई क्रेटा से लंबी मगर, होंडा बीआर-वी से छोटी है। 2017 में इंडोनेशिया में टोयोटा ने इस कार के सेकंड जनरेशन मॉडल से पर्दा उठाया था। कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रश 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार को लैडर-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है, जबकि इसके मुकाबले में मौजूद हुंडई क्रेटा जैसी कार मोनोकॉक चेसिस पर बनी है। टोयोटा की ओर से रश को भारत में लॉन्च करने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यदि टोयोटा रश भारत में लॉन्च होती है, तो यहां इसे एमपीवी और एसयूवी दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    साइज

    टोयोटा रश

    मारुति सुजुकी अर्टिगा

    महिंद्रा मराजो

    होंडा बीआर-वी

    लंबाई

    4435 मिलीमीटर

    4395 मिलीमीटर

    4585 मिलीमीटर

    4456 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1695 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1866 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1705 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    1774 मिलीमीटर

    1666 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2685 मिलीमीटर

    2740 मिलीमीटर

    2760 मिलीमीटर

    2662 मिलीमीटर

    टोयोटा और सुजुकी के बीच एक-दूसरे की कारें साझा करने और उन्हें विकसित करने को लेकर एक करार हुआ था। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों सी-सेगमेंट एमपीवी उतारेगी।  इस नई एमपीवी को अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बीच रखा जाएगा। यह कार महिंद्रा मराजो को कड़ी टक्कर दे सकती है। दोनों कंपनियों ने इस बात की भी घोषणा की थी कि नई एमपीवी को सबसे पहले टोयोटा बैजिंग के साथ उतारा जाएगा। इसके बाद मारुति इसे अपनी बैजिंग के साथ उतारेगी। हालांकि इसे कब लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

    हमें अनुमान है कि इस नई एमपीवी को टोयोटा रश वाले लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया जा सकता है। महिंद्रा मराजो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड एमपीवी है।  टोयोटा या मारुति को इस नई एमपीवी को बनाने के लिए किसी नए प्लेटफॉर्म को तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए दोनों कंपनियों इस नई एमपीवी को किफायती दामों पर पेश कर सकती है।

    Toyota Rush

    चर्चा है कि इस नई एमपीवी को तैयार करने से पहले टोयोटा भारतीय बाजार में रश एसयूवी को उतार सकती है। इसमें यारिस सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा, रश में टोयोटा कोरोला अल्टिस वाले 1.4-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। हालांकि इस बारे में पुख्ता तौर पर अभी कुछ कहना मुश्किल है।

    यदि टोयोटा रश भारत में लॉन्च होती है, तो इसे 10 लाख रुपए की प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है। भारतीय बाजार में रश का मुकाबला होंडा बीआर-वी और महिंद्रा मराजो से होगा। मगर, होंडा 2019 के आखिर तक बीआरवी को भारत में बंद कर देगी। 

    यह भी पढ़ें: जानिए, टोयोटा ग्लैंजा से जुड़ी पांच अहम बातें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रश पर अपना कमेंट लिखें

    23 कमेंट्स
    1
    N
    nagarajan m
    Apr 21, 2025, 6:08:20 PM

    I am waiting for purchase

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      arvind lakhera
      Jan 21, 2024, 5:20:20 PM

      Sir kab lanch ho rahi rush

        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        mohamad iqbal mir
        Nov 7, 2023, 11:55:18 PM

        I'm waiting to buy this car

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है