टोयोटा रश
टोयोटा रश लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट: कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में एक ट्रांसपोर्ट ट्रेलर पर लदी हुई टोयोटा रश की कुछ यूनिट्स देखी गई थी। उम्मीद है कि टोयोटा इसे भारत में केवल टेस्टिंग के हिसाब से लाया गया है। अंदाजा है कि टोयोटा, मारुति सुजुकी के साथ हुई अपनी साझेदारी के तहत इसकी तकनीकें साझा करेगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
परिचय: टोयोटा रश एक कम्पैक्ट एसयूवी है जिसे लैदर फ्रेम पर तैयार किया गया है। कंपनी ने 2017 में रश के सेकंड जनरेशन मॉडल को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। इसके बाद इसे साउथ अफ्रीका में भी लॉन्च किया गया। इंडोनेशिया ने रश की कीमत 239.9 मिलियन इंडोनेशियन रुपये है। भारतीय रुपये के अनुसार ये कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये है। इस कीमत पर टोयोटा रश का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, रेनो कैप्चर और रेनो डस्टर से है। हमे अनुसार टोयोटा रश को भारत में शायद लॉन्च नहीं किया जाएगा।
टोयोटा रश इंजन व अन्य स्पेसिफिकेशन: टोयोटा की इस एसयूवी कार में यारिस वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104पीएस की पावर और 136एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टोयोटा यरिस के विपरीत इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। टोयोटा रश में 220 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जी रेनो डस्टर से 10 मिलीमीटर ज्यादा है।
टोयोटा रश फीचर्स: टोयोटा रश में एलईडी हेडलैम्प्स, अलॉय व्हील्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।


