• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कौनसी होगी टाटा की चौथी इलेक्ट्रिक कार? एच2एक्स, हैरियर या ईविज़न

    चौथे मॉडल को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है। इस मॉडल के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 07, 2019 12:45 ist
    info icon
    published onAug 07, 2019 12:17 IST
    last updated onAug 07, 2019 12:45 IST
    140 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो आने वाले 12 से 18 महीनों के बीच 4 नई इलेक्ट्रिक कारें भारत में उतारेगी। इनमें कुछ वो मॉडल भी शामिल हैं जिन्हें कंपनी शोकेस कर भी चुकी हैं। वहीं, कंपनी की योजना अपने कुछ रेग्यूलर मॉडल के इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार करने की भी है। इस लिस्ट में

    कंपनी ने जिन 4 कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन उतारने की घोषणा की थी उनमें टिगॉर ईवी, अल्ट्रोज़ ईवी और नेक्सन  शामिल हैं। चौथी का नाम अभी नहीं बताया गया है वहीं, टाटा नेक्सन को लेकर हाल ही में खुलासा हुआ था। 

    Tata To Set Up 300 Fast Charging Stations By Mid-2020 Along With EV Roll Out

    कमर्शियल उपयोग के लिए टाटा टिगॉर का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में पहले से ही उपलब्ध है। निजी ग्राहकों के लिए भी इसे जल्द पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है जो 200 किलोमीटर की बेहतर रेंज के साथ आ सकती है। इस बीच ही अल्ट्रोज़ हैचबैक को भी जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसे 2020 तक भारत में उतारा जाएगा। जबकि, कंपनी इसे साल 2019 के जिनेवा मोटर शो में शोकेस कर चुकी है। 

    अब सवाल ये उठता है कि टाटा आखिर चौथी इलेक्ट्रिक कार के रूप में किसे पेश करेगी। टाटा इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि उनके दोनों नए प्लेटफॉर्म अल्फा और ओमेगा पर इलेक्ट्रिक कारें तैयार की जा सकती हैं। इन प्लेटफॉर्म पर तैयार इलेक्ट्रिक कारें 300 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। 

    टाटा अल्ट्रोज़ का इलेक्ट्रिक वर्जन अल्फा आर्क प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। वहीं, टाटा ने एच2एक्स नाम से इसी प्लेटफॉर्म पर बने छोटी एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को भी शोकेस कर चुकी है। उस दौरान ही टाटा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि वो  इस छोटी एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश करेगी। हालांकि, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 

    एच2एक्स के प्रोडक्शन मॉडल को 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जा सकता है। संभावना है कि इसी दौरान टाटा इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से भी पर्दा उठा सकती है। मगर, माना जा रहा है कि टाटा के बेड़े में कुछ और भी कारेें मौजूद हैं जो कंपनी की चौथी ईवी कार बनने का दम रखती है। 

    इसी फेहरिस्त में टाटा हैरियर का नाम भी सामने आता है जो ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर ही तैयार हुई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसका भी इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार करेगी। एक मिड साइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी किसी छोटी एसयूवी के मुकाबले ज्यादा दमदार और पैसा वसूल कार साबित हो सकती है। मिड साइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी में बड़ा बैट्री पैक आराम से फिट किया जा सकता है जिससे वो 300 किलोमीटर से भी ज्यादा रेंज दे सकती है। 

    Tata E-Vision

    ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बेस्ड टाटा ई-विज़न कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट था। इसे 2018 में आयोजित हुए जिनेवा मोटर शो में पहली बार दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया था। यदि टाटा इसका प्रोडक्शन मॉडल पेश करती है तो ये सेडान टेस्ला मॉडल 3 को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें: पहले से ज्यादा फीचर लोडेड होगी टाटा टियागो और टिगॉर जेटीपी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    D
    dr jayvirsinh jhala
    May 1, 2022, 11:30:50 AM

    When tataevision tatasierra electric and tataAvinya ele will be launch ?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है