• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर दोनों महिंद्रा स्कॉर्पियो से है ज्यादा बेहतर, वीडियो में देखें पूरा रिव्यू

    फॉर्च्यूनर लेजेंडर भारतीय बाज़ार की सबसे महंगी नॉन-लग्ज़री एसयूवी कार है, जबकि स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक काफी सस्ती हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 22, 2023 18:42 ist
    info icon
    published onMar 22, 2023 18:42 IST
    last updated onMar 22, 2023 18:42 IST
    470 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में स्कॉर्पियो एन एसयूवी को पिछले साल लॉन्च किया था और कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ इसके पिछले जनरेशन वर्जन स्कॉर्पियो क्लासिक की बिक्री भी साथ-साथ जारी रखी है। यह दोनों ही एसयूवी कारें लुक्स के मामले में बेहद दमदार है। लेकिन, भारतीय बाजार में एक ऐसी कार फिलहाल मौजूद है जो अच्छा कंफर्ट देने के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग के लिए भी अच्छी साबित होती है, इस कार का नाम है टोयोटा फॉर्च्यूनर। लेजेंडर इस एसयूवी कार का टॉप वेरिएंट है जो यूनीक स्टाइलिंग के साथ आता है।

    Mahindra Scorpio N
    Mahindra Scorpio Classic

    केबिन स्पेस, पैसेंजर केपेसिटी और ड्राइविंग के मामले में इन दोनों ही कारों में काफी कुछ कॉमन है, लेकिन इनकी कीमतें एक दूसरे से काफी अलग रखी गई हैं। आप इन दोनों स्कॉर्पियो एसयूवी कारों को फीचर लोडेड फॉर्च्यूनर लेजेंडर से कम प्राइस पर खरीद सकते हैं। आपको एक एसयूवी कार की प्राइस पर दो एसयूवी कारें मिलती हैं, लेकिन क्या इसे खरीदना आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा? इस सवाल का जवाब हमनें कारदेखो के लेटेस्ट वीडियो में दिया है।

    Toyota Fortuner Legender

    भारत में स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत क्रमशः 12.74 लाख रुपए से 24.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और 12.64 लाख रुपए से 16.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। जबकि, फॉर्च्यूनर लेजेंडर की प्राइस 42.82 लाख रुपए से शुरू होती है जो 46.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है