• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है फोक्सवैगन पोलो 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक कार, जानिए यहां

    फोक्सवैगन ने इस साल मार्च में बीएस6 पोलो हैचबैक को लॉन्च किया था। अब इसमें केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.0- लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ही दिए गए हैं। बता दें कि इस हैचबैक के जीटी वेरिएंट में पहले दिए गए 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को भी अब बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इसके 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स को भी नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से बदल दिया है। हमने असल माइलेज का पता लगाने के लिए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस पोलो जीटी वेरिएंट को चलाकर देखा है, तो कैसी रही हमारे टेस्ट में इसकी परफॉर्मेंस जानेंगे यहांः-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 25, 2020 15:14 ist
    info icon
    published onNov 25, 2020 15:14 IST
    last updated onNov 25, 2020 15:14 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन ने इस साल मार्च में बीएस6 पोलो हैचबैक को लॉन्च किया था। अब इसमें केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.0- लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ही दिए गए हैं। बता दें कि इस हैचबैक के जीटी वेरिएंट में पहले दिए गए 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को भी अब बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इसके 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स को भी नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से बदल दिया है। हमने असल माइलेज का पता लगाने के लिए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस पोलो जीटी वेरिएंट को चलाकर देखा है, तो कैसी रही हमारे टेस्ट में इसकी परफॉर्मेंस जानेंगे यहांः-

    इंजन 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    110 पीएस 

    टॉर्क 

    175 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एटी 

    दावाकृत माइलेज 

    16.47 किलोमीटर प्रति लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    14.05  किलोमीटर प्रति लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    17.69  किलोमीटर प्रति लीटर   

    हमारे माइलेज टेस्ट में 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स से लैस पोलो जीटी वेरिएंट ने सिटी में 14 किलोमीटर प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज दिया, वहीं हाइवे पर यह कार कंपनी के बताए आंकड़ों से 1 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देने में सक्षम रही।

    माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-

    सिटी : हाइवे (50:50)

    सिटी : हाइवे (25:75)

    सिटी : हाइवे (75:25)

    15.66 किलोमीटर प्रति लीटर

    16.61  किलोमीटर प्रति लीटर

    14.81  किलोमीटर प्रति लीटर  

    यदि आप हाईवे पर कम और सिटी में ज्यादा समय तक गाड़ी को चलाएंगे तो इसका माइलेज लगभग 15 किलोमीटर प्रति लीटर रह सकता है। वहीं, अगर आप सिटी की बजाए हाईवे पर ज्यादा राइडिंग करते हैं तो यह आपको करीब 2 किलोमीटर प्रति लीटर का अतिरिक्त माइलेज दे सकती है। अगर आप पोलो टर्बो वेरिएंट को सिटी और हाईवे दोनों जगह बराबर-बराबर चलाते हैं तो यह आपको 15 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब का माइलेज देगी।

    बता दें कि यही इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन इसके टॉप वेरिएंट हाइलाइन प्लस में भी मिलता है, ऐसे में इसका टॉप वेरिएंट भी इतनी ही माइलेज देने में सक्षम हो सकता है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज आपके गाड़ी चलाने के तौर-तरीके, गाड़ी की कंडिशन और सड़क की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। ऐसे में आपकी गाड़ी का माइलेज हमारे बताए आंकड़ों से कम-ज्यादा भी हो सकता है। यदि आपके पास भी पोलो जीटी टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट है तो आप कमेंट सेक्शन में अपना अनुभव साझा कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन ने लॉन्च किए पोलो और वेंटो के स्पेशल एडिशन मॉडल्स, जानें कीमत और फीचर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन पोलो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है