• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन: ड्राइविंग के मोर्चे पर खुश करने के अलावा भी इसमें है बहुत कुछ

    जो लोग ड्राइव करना पसंद करते हैं,  अपने व्हीकल पर विश्वास रखते हैं, और सड़क के साथ जुड़ाव की भावना रखते हैं उनके लिए ये एक हाई क्वालिटी और आकर्षक एक्सपीरियंस लेकर आई है।

    cardekho
    cardekho
    Published On जून 09, 2025 17:59 ist
    info icon
    published onJun 09, 2025 17:57 IST
    last updated onJun 09, 2025 17:59 IST
    87 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Taigun driving

    आजकल काफी लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को ही पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट की एसयूवी कारों में बड़ी टचस्क्रीन,कनेक्टेड टेक्नोलॉजी,पैनोरमिक सनरूफ और लंबी फीचर लिस्ट मिलती है। मगर कैसा लगे कि आपको एक ऐसा व्हीकल मिले जो ड्राइव करने में शानदार हो और उसमें बेस्ट इन क्लास क्वालिटी दोनों मिल जाए? तो चलिए जानिए ऐसे ही व्हीकल के बारे में जिसका नाम है फोक्सवैगन टाइगन!

    जानिए ड्राइवर सीट पर बैठने के बाद इसमें कैसा मिलता है एक्सपीरियंस और ये क्यों उन लोगों के लिए है खास जो रहते हैं कंट्रोल में?

    ड्राइविंग एक्सपीरियंस: स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस

    Volkswagen Taigun driving

    टाइगन को फोक्सवैगन के एमक्यूबी एओ-आईएन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका चेसिस काफी सॉलिड है,वेट डिस्ट्रीब्यूशन भी अच्छा है और हैंडलिंग भी बेहतर है ​और इन सब की मदद से आपको कॉर्नर पर इस कार को ड्राइव करने में कोई समस्या नहीं आती है। 

    जहां कई छोटी एसयूवी कारें उंची और फ्लोटी होती है वहीं टाइगन एक स्टेबल कार है। इसमें काफी कम बॉडी रोल महसूस होता है और ज्यादा तेज चलाने पर भी ये कार अपनी लाइन में ही चलती है। इसका ये नेचर उन लोगों को काफी पसंद आएगा जिन्हें घुमावदार रास्तों पर कार ड्राइव करने में मजा आता है। 

    Volkswagen Taigun interior

    इसका स्टीयरिंग भी काफी शानदार है। सिटी में कम स्पीड में चलाने पर या किसी टाइट पार्किंग स्पॉट पर पार्क करते वक्त ये हल्का महसूस होता है और तेज स्पीड में इसका वजन अपने आप बढ़ जाता है। इस सेगमेंट में कुछ ही एसयूवी कारें ऐसी है जिनका रोड से ऐसा कनेक्शन देखने को मिलता है। 

    इंजन और ट्रांसमिशन: पावरफुल टर्बो इंजन

    Volkswagen Taigun driving

    फोक्सवैगन टाइगन में दो तरह के टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार से है:

    • 1-लीटर टीएसआई (115 पीएस, 178 एनएम)
    • 1.5-लीटर टीएसआई (150 पीएस, 250 एनएम)

    खासतौर से 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ रोजाना की ड्राइविंग के हिसाब से इसमें दिया गया 1 लीटर टीएसआई इंजन काफी अच्छा है। मगर 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से लैस 1.5 लीटर टीएसआई इंजन तो और भी कमाल है। 

    इस इंजन गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन का एक्सलरेशन काफी शार्प है और आप बिना किसी समस्या के साथ तुरंत ओवरटेकिंग कर सकते हैं और इसके गियर शिफ्ट्स भी काफी स्मूद हैं। सिटी में इसका डीएसजी गियरबॉक्स काफी स्मूद महसूस होता है और तेज स्पीड में ड्राइव करने पर ये काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी देता है। चाहे फिर आप रोजाना की तरह ऑफिस जा रहे हो या फिर वीकेंड पर किसी ट्रिप पर इस कॉम्बिनेशन के साथ आपको टाइगन को ड्राइव करने में काफी मजे आएंगे। 

    इस 1.5 लीटर इंजन के साथ एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो कार पर कम लोड होने पर 4 में से 2 सिलेंडर को बंद कर देता है। है ना कमाल की टेक्नोलॉजी!

    बिल्ड क्वालिटी: जहां जरूरत है वहीं प्रीमियम भी बन जाती है ये 

    Volkswagen Taigun interior

    फोक्सवैगन टाइगन के केबिन में प्रवेश करते ही आपको एक साफ सुथरा डैशबोर्ड नजर आएगा जो कि किसी शोपीस जैसा नजर नहीं आता है। इसमें आपको बेवजह के कट्स नजर नहीं आएंगे। यहां हर चीज सोच समझकर दी गई है। 

    इसमें खासतौर पर इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक जैसे मैटेरियल्स काफी अच्छे और टिकाऊ है। वहीं बटंस और स्विचगियर भी काफी अच्छे है जिन्हें छूकर ये महसूस होता है कि ये रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से अच्छे है। 

    इस कार की सीटों की पैडिंग भी अच्छी है जिनसे कंफर्ट और सपोर्ट का एक अच्छा तालमेल देखने को मिलता है भले ही फिर आप इसे भारी ट्रैफिक या फिर हाईवे पर ड्राइव कर रहे हो। 

    और फिर फोक्सवैगन की वो क्लासिक डोर थड है जो आपको दरवाजा बंद करते समय महसूस सुनाई देती है। वैसे तो यह एक छोटी सी बात है, लेकिन इससे टाइगन की बिल्ड क्वालिटी के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

    इस कार में लॉन्ग टम बिल्ड क्वालिटी काफी खास ख्याल रखा गया है और ज्यादा फीचर्स देने के चक्कर में ये चीज इस सेगमेंट में खोती जा रही है। 

    फीचर्स: नाम के नहीं काम के फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो टाइगन में जरूरत के सभी फीचर्स दिए गए हैं। 

    Volkswagen Taigun interior

    इसमें आपको वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, गर्मियों के दौरान एक्सट्रा कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्लीयर और इंफॉमेर्टिव फुल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, तथा बिगड़ते मौसम में काम संभालने वाले ऑटोमैटिक वाइपर और हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    हाईवे पर आराम से ड्राइव करने के लिए इस एसयूवी में क्रूज कंट्रोल,खुलेपन के  लिए सनरूफ और रिस्पॉन्सिव टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसके बाकी के केबिन में अच्छी तरह से इंटीग्रेट किए गए हैं। 

    ये फीचर्स गैर जरूरी नहीं लगते हैं। इसका सॉफ्टवेयर ख़राब नहीं है और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी बनावटी नहीं है जिससे आपको मेन्यू का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़े। ये सभी चीजें अच्छी तरह से काम करती है। 

    फोक्सवैगन टाइगन: रोमांच पसंद करने वालों के लिए बनी है ये 

    फोक्सवैगन टाइगन सभी लोगों के लिए बनी है और ये इस चीज में कामयाब भी हुई है। यदि आपके लिए अच्छी कार की परिभाषा यह है कि वह अच्छी तरह से बनी हो, जिसकी हैंडलिंग आत्मविश्वास से भरी हो, तथा जो आपको ऐसी खूबियों से भ्रमित न करे जिनका आप कभी उपयोग नहीं करेंगे, तो इस कॉम्पिटशन से भरे सेगमेंट में टाइगन सबसे ऊपर है।

    Volkswagen Taigun exterior design

    फोक्सवैगन टाइगन में आपको क्या आया पसंद? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं!

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है