• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए असल में कितना माइलेज रिटर्न देता है फोक्सवैगन टाइगन 1 लीटर ऑटोमैटिक वेरिएंट

    ये फिगर रोड कंडीशन,ड्राइविंग पैटर्न,मौसम और कार की कंडीशन के हिसाब से अलग भी हो सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 13, 2021 11:22 ist
    info icon
    published onDec 13, 2021 11:22 IST
    last updated onDec 13, 2021 11:22 IST
    384 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Taigun

    फोक्सवैगन की पहली मेड इन इंडिया कार टाइगन में दो तरह के टर्बो पेट्रोल इंजन: 1 लीटर और 1.5 लीटर की चॉइस दी गई है। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है जबकि दोनों के साथ अलग अलग तरह के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है। इस रिपोर्ट में आप जानेंगे आखिर 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ टाइगन का 1 लीटर इंजन वाला वेरिएंट देता है कितना माइलेज।
    Volkswagen Taigun 1-litre turbo-petrol engine

    इंजन

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    115पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड ऑटोमैटिक

    दावाकृत माइलेज फिगर

    16.44किलोमीटर प्रति लीटर

    दावाकृत माइलेज फिगर (सिटी)

    12.63किलोमीटर प्रति लीटर

    दावाकृत माइलेज फिगर (हाइवे)

    16.87किलोमीटर प्रति लीटर

    जितना कंपनी ने दावा किया था उसके अनुसार सिटी में फोक्सवैगन टाइगन 1 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट माइलेज रिटर्न नहीं दे पाया। मगर इसने हाईवे पर दावे के विपरीत ज्यादा माइलेज जरूर दिया है। 

    यह भी पढ़ें: यदि 20 लाख रुपये के बजट में लेना चाह रहे हैं फ्रंट वेंटिलेटेड सीट वाली कार तो ये मॉडल्स हैं बेस्ट चॉइस

    सिटी और हाईवे ड्राइविंग कंडीशन पर बेस्ड हमारे इस टेस्ट के अनुसार हमने मिक्स ड्राइविंग कंडीशन के दौरान मिलने वाले माइलेज रिटर्न का अनुमान लगाया है जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:

    माइलेज

    सिटी:हाइवे (50:50)

    सिटी:हाइवे (25:75)

    सिटी:हाइवे (75:25)

     

    14.44किलोमीटर प्रति लीटर

    15.56किलोमीटर प्रति लीटर

    13.47किलोमीटर प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टाइगन को मिली 18,000 से ज्यादा बुकिंग

    टाइगन 1 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक सिटी में औसतन 13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज रिटर्न निकालने में सक्षम है। यदि आप ज्यादातर शहर से बाहर हाईवे पर ड्राइविंग करते हैं तो मानकर चलिए आपको सिटी के मुकाबले ये 2 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा ही माइलेज देगी। वहीं हाईवे और सिटी में बराबर ड्राइव करने वालों को इस वेरिएंट से 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज रिटर्न मिल जाएगा। 

    Volkswagen Taigun
    हालांकि यदि आपके पास भी टाइगन 1 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक है तो अपने माइलेज फिगर की जानकारी कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर शेयर करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    swatantar kumar
    Dec 12, 2021, 9:59:28 AM

    With VW Taigun Petrol automatic, in a trip from the Himachal Pradesh to the Chandigarh, Punjab and from Chandigarh to Mullana University at Haryana, I got an average of 16 and 20 KM/L, respectively.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है