• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ6 और विनफास्ट वीएफ7 की बुकिंग कल होगी शुरू, जानिए दोनों इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास मिलेगा

    विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 भारत में कंपनी के कुछ डीलरशिप पर पहुंच चुकी है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 14, 2025 19:33 ist
    info icon
    published onJul 14, 2025 19:33 IST
    last updated onJul 14, 2025 19:33 IST
    117 Views
    • Write a कमेंट

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट भारत में अपनी पहली कारें पेश करने जा रही है, और विनफास्ट वीएफ6 और विनफास्ट वीएफ7 की बुकिंग कल से शुरू होगी। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। वीएफ6 छोटी इलेक्ट्रिक कार है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है, वहीं वीएफ7 एक बड़ी एसयूवी कार है जिसमें काफी सारे फीचर मिलेंगे। दोनों कार को भारत के प्रमुख शहरों के मॉल में पहले से प्रदर्शित किया जा रहा है।

    अगर आप नई विनफास्ट कार में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां देखिए इन दोनों मॉडल में क्या कुछ खास मिलने वाला है:

    विनफास्ट वीएफ6

    VinFast VF6 front design

    विनफास्ट वीएफ6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है, जिसमें साफ-सुथरा और सिंपल डिजाइन, और दोनों तरफ एलईडी लाइटिंग दी गई है। यह चार कलर: नेपच्यून ग्रे, ब्राहिमनी व्हाइट, क्रिमसन रेड और जेट ब्लैक में मिलेगी।

    VinFast VF6 interior

    केबिन में डार्क ब्राउन और ब्लैक ड्यूल-टोन थीम के साथ डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो इसे प्रीमियम फील देता है। यह एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जिसका लेआउट सरल और इस्तेमाल में आसान है। वीएफ6 की फीचर लिस्ट में एक 12.9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, और आगे वेंटिलेटेड व हीटेड सीटें शामिल है। इसमें सामान डिजिटल क्लस्टर के बजाए एक हेड्स-अप डिस्प्ले दी गई है।

    भारतीय मॉडल के सेफ्टी फीचर का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें कई एयरबैग, एक 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। ये फीचर यहां भी दिए जा सकते हैं।

    विनफास्ट ने भारतीय मॉडल के बैटरी पैक और मोटर की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और दो वर्जन में पेश किया गया है।

    वर्जन

    ईको

    प्लस

    बटरी पैक

    59.6 केडब्ल्यूएच

    59.6 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    177 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    310 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    410 किलोमीटर

    379 किलोमीटर

    विनफास्ट वीएफ7

    VinFast VF7 front design

    विनफास्ट वीएफ7 एक फुल साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसे वीएफ6 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा, जो बड़े साइज, ज्यादा फीचर और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगी। इसे शार्प और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है, जिसमें सिग्नेचर एलईडी लाइटिंग, पीछे स्पोर्टी डिफ्यूजर और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं।

    VinFast VF7 interior

    विनफास्ट वीएफ7 के केबिन में ड्यूल-टोन केबिन के साथ लेदरेट सरफेस और साफ-सुथरा व ड्राइवर फोकस लेआउट दिया गया है। यह 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार है जिसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट और ड्राइवर की तरफ थोड़ी झुकी हुई 12.9-इंच टचस्क्रीन दी गई है। वीएफ6 की तरह इसमें भी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हेड्स-अप डिस्प्ले से रिप्लेस किया गया है।

    इसके अलावा इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, आगे वेंटिलेटेड सीटें, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और एक 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एक ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। यह दो वेरिएंट: ईको और प्लस में मिलेगाी, जिनके स्पेसिफिकेशन जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    वेरिएंट

    प्लस फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    प्लस ऑल-व्हील-ड्राइव

    बटरी पैक

    70.8 केडब्ल्यूएच

    70.8 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    2

    पावर

    201 पीएस

    354 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम

    520 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटा

    9.5 सेकंड

    5.8 सेकंड

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    विनफास्ट वीएफ6 की कीमत करीब 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा।

    वहीं विनफास्ट वीएफ 7 की प्राइस 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई आयनिक 5, बीवाईडी सीलायन 7 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    विनफास्ट वीएफ6 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है