• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2019 में लॉन्च होंगी ये सेडान कारें

    इस लिस्ट में शामिल हैं 2019 होंडा सिविक, टोयोटा कैमरी, बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जनवरी 02, 2019 15:19 ist
    info icon
    published onJan 02, 2019 14:43 IST
    last updated onJan 02, 2019 15:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    नए साल के साथ भारत के कार बाजार में नई कारों की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। आज यहां हमने उन नौ कारों की जानकारी साझा की है, जो इन दिनों काफी चर्चाओं में है और इन्हें इसी साल भारत में लॉन्च किया जाना है। तो आइए बढ़ते हैं आगे और जानते हैं इनके बारे में...

    2019 Toyota Camry

    2019 टोयोटा कैमरी

    • लॉन्च: 18 जनवरी 2018
    • संभावित कीमत: 30 लाख से 38 लाख रूपए

    यह टोयोटा की भारत में फ्लैगशिप सेडान है। हाल ही में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 2019 कैमरी को दिखाया गया। भारत की सड़कों पर नई कैमरी को टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। यह टीएनजीए प्लेटफार्म पर बनी है, इसी प्लेटफार्म पर लेक्सस ईएस 300एच भी बनी है। चर्चाएं हैं कि नई कैमरी पहले से ज्यादा जगहदार होगी। इसे केवल हाइब्रिड इंजन में पेश किया जा सकता है।

    Fourth Gen Audi A8 Revealed

    2019 ऑडी ए8

    • लॉन्च: फरवरी 2019
    • संभावित कीमत: 1.10 करोड़ रूपए से 2 करोड़ रूपए

    ऑडी की नई ए8 को पहले 2018 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब यह 2019 में आएगी। इस में पहले से ज्यादा अच्छे फीचर मिलेंगे। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज से होगा।

    2019 Honda Civic

    होंडा सिविक

    • लॉन्च: अप्रैल 2019
    • संभावित कीमत: 18 लाख रूपए से 24 लाख रूपए

    होंडा सिविक से ऑटो एक्सपो-2018 में पर्दा उठा था। यह दसवीं जनरेशन की सिविक है। चर्चाएं हैं कि भारत में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा। फेसलिफ्ट सिविक से कंपनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्दा उठाया था। नई सिविक में पहली बार डीज़ल इंजन मिलेगा। डीज़ल वेरिएंट में सीआर-वी वाला इंजन आएगा। पेट्रोल वेरिएंट में अपडेट 1.8 लीटर इंजन दिया जा सकता है।

    2019 Audi A6

    2019 ऑडी ए6

    • लॉन्च: फरवरी 2019
    • संभावित कीमत: 54 लाख से 56 लाख रूपए

    ऑडी ए6 काफी हद तक ए8 से मिलती-जुलती है। इस में नई माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी आएगी, जो 55 किमी प्रति घंटा से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के बीच फ्यूल की बचत करेगी।

    2019 Hyundai Elantra

    हुंडई एलांट्रा फेसलिफ्ट

    • लॉन्च: मई 2019
    • संभावित कीमत: 13.60 लाख रूपए से 20 लाख रूपए

    हुंडई जल्द ही फेसलिफ्ट एलांट्रा को लॉन्च करने वाली है। फेसलिफ्ट एलांट्रा पहले से ज्यादा शार्प और अग्रेसिव होगी। इसकी फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया जाएगा। इस में पावरफुल 1.6 लीटर यू3 सीआरडीआई डीज़ल इंजन मिलेगा, जो पहले से 8 पीएस ज्यादा पावर और 60 एनएम का ज्यादा टॉर्क देगा।

    Auto Expo 2018: Tata Tigor EV Showcased

    टाटा टिगॉर ईवी

    • लॉन्च: मई 2019
    • संभावित कीमत: 12 लाख रूपए

    सरकारी एजेंसी एनर्जी इफिसिएंशी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) और सेल्फ-ड्राइव रेंटल कंपनी जूमकार तक टिगॉर ईवी पहुंच चुकी है। इस साल से यह आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी। टाटा का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 130 किमी का सफर तय करती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब छह घंटे लगते हैं।

    2012 BMW 3 Series

    बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज

    • लॉन्च: जून 2019
    • संभावित कीमत: 40 लाख रूपए से 50 लाख रूपए

    बीएमडब्ल्यू जून 2019 में नई 3-सीरीज को लॉन्च करेगी। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। इसकी कीमत 40 लाख रूपए से 50 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    Skoda Superb Sportline

    स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट

    • लॉन्च: 2019 के बीच में
    • संभावित कीमत: 25.99 लाख से 34 लाख रूपए

    स्कोडा सुपर्ब को 2015 में लॉन्च किया गया था, इस साल कंपनी इसका फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करेगी। फेसलिफ्ट सुपर्ब के डिजायन और फीचर में बदलाव हो सकते हैं। चर्चाएं हैं कि केबिन में भी नए बदलाव नज़र आएंगे।

    2019 Volvo S60

    2019 वोल्वो एस60

    • लॉन्च: जून 2019
    • संभावित कीमत: 40 लाख रूपए से 50 लाख रूपए

    तीसरी जनरेशन की वोल्वो एस60 का डिजायन एस90 से मिलता-जुलता है। नई एस60 पेट्रोल और प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में आएगी। इस में डीज़ल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा।

    यह भी पढें : 2018 में लॉन्च हुईं ये दस सबसे पावरफुल कारें

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है