• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां आईं सामने, इसी महीने होगी लॉन्च

    होंडा सिटी हाइब्रिड के आरटीओ से जुड़े कुछ डॉक्युमेंट्स लीक हुए हैं जिनसे इसके टेक्निकल और वेरिएंट डिटेल की जानकारी सामने आई है। भारत में सिटी हाइब्रिड को अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 12, 2022 19:43 ist
    info icon
    published onApr 12, 2022 19:43 IST
    last updated onApr 12, 2022 19:43 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    • होंडा सिटी हाइब्रिड को 2020 के आखिर में सबसे पहले थाईलैंड में पेश किया गया था।
    • इसका इंडियन वर्जन टॉप मॉडल जेडएक्स पर बेस्ड हो सकता है।
    • इसमें होंडा की एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
    • इसका माइलेज रेगुलर सिटी कार से ज्यादा होगा।

    होंडा सिटी हाइब्रिड के आरटीओ से जुड़े कुछ डॉक्युमेंट्स लीक हुए हैं जिनसे इसके टेक्निकल और वेरिएंट डिटेल की जानकारी सामने आई है। भारत में सिटी हाइब्रिड को अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    सिटी हाइब्रिड को सबसे पहले 2020 में थाईलैंड में पेश किया गया था और इसके इंडियन वर्जन में भी इसी वाला मैकेनिकल सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसका पेट्रोल इंजन 98 पीएस की पावर जनरेट करता है, वहीं इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इनकी संयुक्त पावर 109 पीएस है। सिटी हाइब्रिड में केवल सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें 0.734केडब्ल्यूएच कैपेसिटी की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जिसका वजन 14.5 किलोग्राम है। हाइब्रिड सिस्टम के चलते सिटी का ग्रोस वेट 100 किलोग्राम से ज्यादा बढ़ जाएगा। सिटी हाइब्रिड का माइलेज 30 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब हो सकता है।

    आरटीओ के लीक हुए डॉक्युमेंट्स के अनुसार सिटी ई-एचईवी दो वेरिएंट में मिलेगी और ये दोनों वेरिएंट रेगुलर सिटी के टॉप मॉडल जेडएक्स पर बेस्ड होंगे। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम दिया जाएगा, जबकि अन्य सभी फीचर इसमें रेगुलर सिटी जेडएक्स वाले मिलेंगे। इनमें 9 पिस एरे वाले एलईडी हेडलैंप्स, लेनवॉच कैमरा, 7.0 इंच टीएफटी डिस्प्ले के साथ सेमी-डिजिटल इंटस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेदरेट अपहोल्स्ट्री शामिल है। थाईलैंड में सिटी ई-एचईवी के वेरिएंट को सिटी आरएस नाम भी दिया गया है लेकिन भारत में इसे यह नाम नहीं दिया जाएगा।

    होंडा सिटी हाइब्रिड की प्राइस 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सिटी ई-एचईवी के कंपेरिजन में फिलहाल सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। कंपनी इससे 14 अप्रैल को पर्दा उठाएगी और इसके कुछ दिनों बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी देखें: होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है