• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में तैयार होंगी बीएमडब्ल्यू की ये अपकमिंग कारें

    बीएमडब्ल्यू अपनी अपकमिंग एक्स4 और एक्स7 एसयूवी को चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार करेगी 

    सॉनी
    सॉनी
    Published On जनवरी 04, 2019 14:53 ist
    info icon
    published onJan 04, 2019 14:53 IST
    last updated onJan 04, 2019 14:53 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू इंडिया जल्द ही अपनी अपकमिंग एक्स4 और एक्स7 एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी। बीएमडब्ल्यू ने घोषणा की है कि इन दोनों कारों का निर्माण कंपनी अपने चेन्नई स्थित प्लांट में करेगी। वर्तमान में कंपनी की एक्स1, एक्स3 और एक्स5 एसयूवी का निर्माण भी इसी प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी ने इस बात का खुलासा हाल ही में जारी की एक प्रेस-रिलीज़ के ज़रिये किया है, जिसमे कंपनी ने पिछले महीने की परफॉरमेंस को बताते हुए इस बात की घोषणा की है। 

    BMW X7

    बीएमडब्ल्यू एक्स7 कंपनी की एसयूवी रेंज में बिलकुल नया मॉडल होगा। एक्स7 अब तक की सबसे बड़ी और सबसे शानदार बीएमडब्ल्यू एसयूवी होगी। कंपनी ने अक्टूबर 2018 में इसे दुनिया के सामने प्रदर्शित किया था। यह एक 7-सीटर एसयूवी है। इसे 2019 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे अभी से अपनी वेबसाइट पर सूचीबद्ध भी कर चुकी है। 

    बात की जाए एक्स4 की तो, कंपनी ने इसे एक्स3 और एक्स5 के बीच पोजीशन किया है। इसे एक्स3 एसयूवी का कूपे वर्ज़न कहा जा सकता है। इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कंपनी एक्स4 को 2019 के मध्य में उतार सकती है।  

    लॉन्च के बाद बीएमडब्ल्यू एक्स7 का भारत में मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलएसऑडी क्यू7 और लैंड रोवर डिस्कवरी के साथ होगा। बता दें, जल्द ही मर्सिडीज जीएलएस और ऑडी क्यू7 भी अपडेटेड वर्ज़न में लॉन्च होगी। एक्स7 को सबसे पहले टॉप वेरिएंट एम50डी में लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, एक्स4 की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कूपे से होगा।  

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स7 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है