• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू इंडिया की वेबसाइट पर आई एक्स7 एसयूवी

    मर्सिडीज जीएलएस और लैंड रोवर डिस्कवरी को देगी टक्कर

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 02, 2019 17:21 ist
    info icon
    published onJan 02, 2019 17:21 IST
    last updated onJan 02, 2019 17:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक्स7 एसयूवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट पर कर दिया है। जनवरी 2019 के आखिर तक कंपनी इसकी कीमतों का खुलासा करेगी। देश में यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी होगी। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज़ जीएलएस और लैंड रोवर डिस्कवरी से होगा।

    बीएमडब्ल्यू एक्स7 को सबसे पहले ला ऑटो शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। कुछ समय पहले इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कद-काठी के मामले में यह मुकाबले में मौजूद कारों से बड़ी है। इस में सात पैसेंजर बैठ सकते हैं।

      बीएमडब्ल्यू एक्स7 मर्सिडीज जीएलएस लैंड रोवर डिस्कवरी
    लंबाई 5150 एमएम 5130 एमएम 4988 एमएम
    चौड़ाई 2000 एमएम 1934 एमएम 2220 एमएम
    ऊंचाई 1805 एमएम 1850 एमएम 1846 एमएम
    व्हीलबेस 3100 एमएम 3075 एमएम 2922 एमएम

    भारत आने वाली एक्स7 में 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 400 पीएस की पावर और 760 एनएम का टॉर्क देगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल में पहला है 3.0 लीटर इनलाइन इंजन, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा 4.4 लीटर का वी8 इंजन है, इसकी पावर 462 पीएस और टॉर्क 650 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जड़े है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करते हैं।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली एक्स7 एसयूवी में अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाले सभी फीचर दिए जा सकते हैं। इस लिस्ट में ऑटो पार्किंग, एयर सस्पेंशन, पैनारोमिक सनरूफ और इम्बेडेड एलईडी लाइटें आदि शामिल हैं। एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल, स्टॉप-गो फंक्शन, स्टीयरिंग और लैन कंट्रोल असिस्टेंस, लैन चेंज और लैन डिर्पाचर वार्निंग, लैन कीप असिस्टेंस, साइड कोलिशन प्रोटेक्शन, क्रॉसिंग ट्रेफिक वार्निंग, रोंग-वे वार्निंग और हैड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी आएंगे। बीएमडब्ल्यू एक्स7 की सेकेंड रो में कैप्टेन सीटें आएंगी, आप चाहें तो बेंच सीट का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई नई बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स7 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है