• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज जीएलएस

    4.540 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 1.38 - 1.43 करोड़*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मर्सिडीज जीएलएस कीमत एन्ड& वेरिएंट

    GLS की 4 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹1.32 Cr से, ये SUVs की S-Class है, 5.2-metre की 7-सीटर, AIRMATIC एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड के साथ। GLS 450 (₹1.32 Cr) में 3.0L inline-six पेट्रोल (381 hp) है; GLS 450d (₹1.34 Cr) inline-six डीज़ल 750 Nm के साथ, दोनों 48V mild-hybrid, दोनों 100 तक 6.1s। AMG Line वर्ज़न (₹1.40 Cr) 21-inch अलॉय व्हील्स और स्पोर्ट बॉडी जोड़ती हैं; Night Editions ब्लैक स्टाइलिंग, Nappa लेदर और rear-seat एंटरटेनमेंट जोड़ती हैं। सभी में डुअल-स्क्रीन MBUX कॉकपिट rear टैबलेट के साथ, Burmester with Dolby Atmos, 5-zone क्लाइमेट, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, chauffeur पैकेज, पैनोरमिक सनरूफ, soft-close डोर्स, blind spot assist stop-and-go के साथ और 360° कैमरा मिलता है। ज़्यादातर बायर्स GLS 450d (₹1.34 Cr) पर आते हैं, डीज़ल six का 750 Nm इस तीन-टन की limo को बिना मेहनत चलाता है और फ्यूल स्टॉप्स कम रहते हैं, पेट्रोल शुरुआत में ~₹5L बचाती है और पंप पर वापस ले लेती है।

    और देखें
    टॉप सेलिंग
    जीएलएस 450 4मैटिक एएमजी लाइन(बेस मॉडल)2999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12 किमी/लीटर
    ₹1.38 करोड़*
    जीएलएस 450डी 4मैटिक एएमजी लाइन2925 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12 किमी/लीटर₹1.40 करोड़*
    जीएलएस 450 night एडिशन2999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12 किमी/लीटर₹1.41 करोड़*
    जीएलएस 450डी night एडिशन(टॉप मॉडल)2989 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12 किमी/लीटर₹1.43 करोड़*

    मर्सिडीज जीएलएस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन2925 सीसी - 2999 सीसी
    पावर362.07 - 375.48 बीएचपी
    टॉर्क750Nm - 750 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइपएडब्ल्यूडी
    माइलेज12 किमी/लीटर

    जीएलएस 2026: लेटेस्ट updates

    लेटेस्ट अपडेट : मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। 

    प्राइस : मर्सिडीज-बेंज जीएलएस की कीमत 1.34 करोड़ रुपये से 1.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    वेरिएंट : जीएलएस एसयूवी दो वेरिएंट : जीएलएस 450 और जीएलएस 450डी में आती है।

    कलर ऑप्शन : मर्सिडीज-बेंज जीएलएस कार पांच मोनोटोन कलर ऑप्शन : पोलर व्हाइट, ऑब्सीडियन ब्लैक, हाई-टेक सिल्वर, सेलेनटाइन ग्रे और सोडालाइट ब्लू में उपलब्ध है।

    इंजन व ट्रांसमिशन : मर्सिडीज की इस गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं:

    • 3-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन (381 पीएस/500 एनएम) 

    • 3-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन (367 पीएस/750 एनएम) 

    दोनों इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 48वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है।

    फीचर : मर्सिडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन (एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), 5-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 13-स्पीकर बर्मस्टर 3डी साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।

    सेफ्टी : पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है जिसके तहत लैन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल है।

    मुकाबला : मर्सिडीज-बेंज जीएलएस कार बीएमडब्ल्यू एक्स7 को कड़ी टक्कर देती है। यह गाड़ी रेंज रोवर स्पोर्ट और ऑडी क्यू8 के मुकाबले बड़ा 7-सीटर ऑप्शन है।

    और देखें

    जीएलएस expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • अच्छी रोड प्रजेंस
    • अच्छे फीचर और पांच डिस्प्ले के साथ उपलब्ध
    • पावरफुल और रिफाइंड इंजन ऑप्शन
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • बड़े लोगों के लिए थर्ड रो सीट अच्छी नहीं
    • कुछ केबिन डिजाइन हो सकती थी बेहतर
    • सभी सीटें इस्तेमाल होने पर लिमिटेड बूट स्पेस

    मर्सिडीज जीएलएस रिव्यू

    Mercedes-Benz GLS

    भारत के कार बाजार में जब किसी प्रीमियम 3 रो एसयूवी का ख्याल आता है तो मर्सिडीज बेंज जीएलएस अपने एक से एक बढ़कर एक फीचर्स, साइज और कंफर्ट के कारण सबसे पहले ध्यान में आती है। भारत में थर्ड जनरेशन जीएलएस को पेश करने के 4 साल के बाद कंपनी ने अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल यहां लॉन्च कर दिया है, जिससे ये अब पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है और ये बीएमडब्ल्यू एक्स7 और क्यू8 को टक्कर देने में सक्षम है। इसकी कीमत 1.21 करोड़ रुपये से लेकर 1.37 करोड़ रुपये एक्सशोरूम पैन इंडिया के बीच रखी गई है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इसका प्री फेसलिफ्ट वर्जन ही बेहतर था या फिर नए मॉडल के आने से ये हुई है ज्यादा बेहतर? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    और देखें

    Mercedes-Benz GLS front
    Mercedes-Benz GLS headlights and grille

    जीएलएस हमेशा से ही एक बड़ी कार रही है और अब फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद तो इसका रोड प्रजेंस और ज्यादा अच्छा हो गया है। इसमें 4 बड़े स्लैब्स के साथ बड़ी ग्रिल दी गई है जो कि प्लास्टिक की है, मगर इसे क्रोम जैसा इफेक्ट दिया गया है और इसके बीच में मर्सिडीज का बड़ा सा लोगो दिया गया है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड बंपर और डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स दी गई है। 

    Mercedes-Benz GLS side
    Mercedes-Benz GLS 21-inch alloy wheels

    साइड से ये एसयूवी प्री फेसलिफ्ट मॉडल जैसी ही नजर आती है और ये 5 मीटर लंबी कार है। मर्सिडीज बेंज ने इसमें 21 इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं, जिनका डिजाइन पुराने वर्जन जैसा ही है। 

    Mercedes-Benz GLS rear

    इसके रियर प्रोफाइल में भी काफी कम बदलाव हुए हैं और इसकी एलईडी टेललाइट्स और नए बंपर में कुछ बदले हुए इंटरनल एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें पहले की तरह वेरिएंट स्पेसिफिक बैजिंग और टेलगेट के साइड में ‘4 मैटिक’ की बैजिंग लगी है।

    और देखें

    Mercedes-Benz GLS cabin

    पहली बार में आपको मर्सिडीज की इस बड़ी एसयूवी कार के इंटीरियर में हुए बदलावों का पता नहीं लगेगा। इसमें मर्सिडीज मेबैक जीएलएस से इंस्पायर्ड स्कवायर एसी वेंट्स और ड्युअल डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसमें तीन केबिन थीमः ब्लैक और ब्राउन (हमारी रिव्यू यूनिट इस कलर में है), ऑल ब्लैक और बैज का विकल्प रखा है। जीएलएस में कुछ टच इनेबल कंट्रोल्स के साथ नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो आपको नई एस-क्लास में भी नजर आ जाएगा, इसके अलावा इसमें डैशबोर्ड पर ग्लोसी ब्लैक पैनल पर पिनस्ट्रीप्स भी दी गई है।

    Mercedes-Benz GLS dual digital displays

    2024 मर्सिडीज बेंज जीएलएस में पहले की तरह इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ट्विन स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जिसमें अब लेटेस्ट सॉफ्टवेयर दे दिया गया है जिससे टच सेंसिटिविटी बेहतर हो गई है। इसके साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी दे ​दी गई है। इसमें एक इनोवेशन एडिशन भी हुआ है, जिसमें ऑफ रोड स्क्रीन में 'इंविसिबल बोनट' का फंक्शन दिया गया है जो फ्रंट और साइड कैमरा की मदद से ड्राइवर को नीचे का व्यू दिखाता है ताकि उसे आगे मिलने वाली चुनौतियों का अंदाजा हो जाए।

    Mercedes-Benz GLS centre console

    हमें ऐसा महसूस हुआ कि मर्सिडीज बेंज को इसके डैशबोर्ड डिजाइन के लिए थोड़ा और काम करना चाहिए था खासतौर पर इसके पैनल्स पर।

    फर्स्ट रो सीट्स

    Mercedes-Benz GLS first-row seats

    जीएलएस में प्लस साइज फ्रंट सीट्स दी गई है जो काफी कंफर्टेबल है और इनका बोलस्ट्रिंग लेवल भी अच्छा है और अब इनमें सीट वेंटिलेशल और हीटिंग का फंक्शन भी दे दिया गया है। इसमें आपको अच्छी ड्राइविंग पोजिशन मिल जाती है जिसके लिए काफी सारे सीट एडजस्टमेंट दिए गए हैं। फ्रंट की दोनों सीटों पर 3 लेवल मेमोरी फंक्शन दिया गया है, मगर इनमें मसाज का फंक्शन नहीं दिया गया है जो कि इस एसयूवी की कीमत को देखते हुए तो दिया जाना चाहिए था।

    सेकंड रो सीट्स

    Mercedes-Benz GLS rear entertainment screen

    नई मर्सिडीज बेंज जीएलएस में ​अब रियर सीट एक्सपीरियंस बदल गया है जिसमें अब पैसेंजर्स को लंबे सफर में फर्स्ट क्लास कंफर्ट मिलेगा। यहां काफी आलीशान हेडरेस्ट और एंटरटेनमेंट के लिए इंडिविजुअल 11.6 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसमें सेंटर आर्मरेस्ट के अंदर टेबलेट का यूनीक फीचर भी दिया गया है जिससे पैसेंजर्स अपने आप सीट सेटिंग्स, क्लाइमेट कंट्रोल और यहां तक कि इंफोटेनमेंट को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इससे फिजिकल बटन की कोई जरूरत नहीं पड़ती है और आप कंफर्ट को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

    इसकी सेकंड रो की सीटों में रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग के लिए पावर एडजस्टमेंट का फीचर भी दिया गया है, जिसके साथ ही प्राइवेसी के लिए इंडिविजुअल सन ब्लाइंड्स भी दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दी गई है जिससे केबिन में खुलेपन का एहसास होता है।

    Mercedes-Benz GLS second-row seats

    हालांकि कैप्टन सीट्स एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है, मगर जीएलएस का एक्सटेंडेड सेंटर आर्मरेस्ट के साथ बेंच अरेंजमेंट काफी कंफर्टेबल और लग्जरी है। ये ऑप्शन बड़ी फैमिली वाले लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। कंसोल और कंटूरिंग के कारण सेंटर सीट एक्सपीरियंस ​थोड़ा लिमिटेड रहता है, मगर इनकी कु​शनिंग काफी अच्छी है और रिक्लाइनिंग एवं स्लाइडिंग के लिए पावर एडजस्टमेंट दिया गया है। यहां तक की पैसेंजर्स एडिशनल लेगरूम के लिए फ्रंट पैसेंजर सीट को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें थोड़ा बेहतर अंडर थाई सपोर्ट मिलना चाहिए था, मगर इन फीचर्स के रहते लंबे सफर के दौरान रियर पैसेंजर्स पूरी तरह से कंफर्टेबल रहते हैं।

    थर्ड रो सीट्स

    Mercedes-Benz GLS third-row seats

    मर्सिडीज बेंज जीएलएस की थर्ड रो काफी स्पेशियस है जिसमें जरूरत से ज्यादा हेडरूम और लेगरूम स्पेस मिल जाता है, मगर लंबे कद के वयस्कों को कम नीरूम स्पेस मिलता है। हालांकि शॉर्ट ट्रिप्स के लिए यहां इंडिवि​जुअल क्लाइमेट कंट्रोल और बड़ी विंडोज दी गई है।

    थर्ड रो पर जाने के लिए आपको मिडिल सीट्स को फोल्ड और स्लाइड करना पड़ता है जो एक धीमा प्रोसेस है। इसके अलावा एक्सटेंडेड आर्मरेस्ट और ऊंची बेंच होने के कारण यहां थर्ड रो पैसेंजर्स को कम लेगरूम स्पेस मिलता है। हालांकि इसकी सीट्स रिक्लाइन फंक्शन को सपोर्ट करती है, पर यहां का लिमिटेड स्पेस बच्चों और वयस्कों के हिसाब से सही है।

    फीचर्स

    Mercedes-Benz GLS 12.3-inch touchscreen
    Mercedes-Benz GLS ventilated seats controls

    इस एसयूवी के इंटीरियर में हाई टेक ड्युल स्क्रीन सेटअप के साथ 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और इसी के बराबर साइज की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसके इंफोटेनमेंट में लेटेस्ट एप्स और इन कार फंक्शंस दिए गए हैं। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और सीट वेंटिलेशन के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।

    Mercedes-Benz GLS 12.3-inch digital driver display

    इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर जरूरी जानकारियां तो मिल जाती है जिनमें नेविगेशन और ड्राइवर असिस्टेंस डीटेल्स भी शामिल है, मगर ये उतना सक्षम नहीं है जितना कि नई एस क्लास में दी गई यूनिट है जिसके साथ काफी सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    और देखें

    Mercedes-Benz GLS ADAS features

    मर्सिडीज बेंज जीएलएस में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत लेन कीप असिस्ट, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और फ्रंट कॉलिजन अवॉयडेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    इसके अलावा इस लग्जरी एसयूवी में 9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और कार के चारों ओर कई सेंसर्स दिए गए हैं। इसमें दिए गए कैमरा गाड़ी के आसपास का अच्छा व्यू देते हैं जिससे कार को पार्क करने में भी आसानी रहती है।

    और देखें

    Mercedes-Benz GLS gear shifter stalk

    मर्सिडीज बेंज जीएलएस के इंडियन वर्जन में 3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 381 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसमें 3 लीटर डीजल इंजन की चॉइस भी दी गई है जो 367 पीएस की पावर और 750 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जिससे 20 पीएस की एडिशनल पावर और 200 एनएम का एडिशनल टॉर्क मिलता है।

    Mercedes-Benz GLS

    सेंपल के लिए हमें इसका पेट्रोल मॉडल दिया गया और हमें ये काफी रिफाइंड इंजन लगा। ये इंजन शुरू से ही रिस्पॉन्सिव महसूस होता है। फिर चाहे बात रोजाना सिटी में ड्राइव करने की हो या फिर कभी कभार हाईवे पर ट्रिप करने की, नई जीएलएल पेट्रोल में आपको पावर की कोई कमी महसूस नहीं होगी।

    Mercedes-Benz GLS

    तरह तरह की ड्राइविंग कंडीशन में इसमें अच्छी तरह से पावर डिलीवर होती है और ये काफी आसानी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पार कर लेती है। इसके गियरशिफ्ट्स भी काफी फुर्तिले हैं और बिल्कुल नहीं अटकते हैं जिससे एक शांत ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।

    इसमें अकूस्टिक ग्लास और सॉफ्ट क्लोज डोर्स दिए गए हैं जिससे इसे एक लग्जरी टच मिलता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग सेटअप, और एक पावरफुल 13-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    और देखें

    Mercedes-Benz GLS

    मर्सिडीज की इस एसयूवी की राइड क्वालिटी काफी आलीशान है। इसमें ​दिए गए एयर सस्पेंशंस बंप्स और खराब रास्तों का सामना काफी आराम से कर लेते हैं और राइड को स्मूद और लग्जरी बना देते हैं। जहां इसके सॉफ्ट सस्पेंशंस का सामना जब तीखे झटकों से होता है तो उनका अहसास केबिन के अंदर भी होता है, मगर ये चीज परेशान नहीं करती है। इसके अलावा लेमिनेटेड विंड नॉइस को कम कर देते हैं। 

    Mercedes-Benz GLS

    यहां तक कि स्टीयरिंग व्हील का वजन भी काफी बैलेंस्ड है जो ड्राइवर को कॉन्फिडेंस देता है। ये एसयूवी चलाने में काफी हल्की है और इसे हाई स्पीड और टाइट टर्न्स पर हैंडल करना भी आसान है।

    और देखें

    Mercedes-Benz GLS

    मर्सिडीज बेंज जीएलएस के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 1.2 करोड़ रुपये से लेकर 1.37 करोड़ रुपये एक्सशोरूम पैन इंडिया के बीच है। इस प्राइस पॉइन्ट में आपको एक अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लग्जरी एक्सपीरियंस और शानदार सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। साथ ही इसके अंदर और बाहर के लुक्स भी काफी धांसू है। तो कुल मिलाकर एक बेहतर डिजाइन किया गया केबिन और कुछ एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं जिससे ये एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है।

    और देखें

    comparing मर्सिडीज जीएलएस rivals

    मर्सिडीज जीएलएस
    मर्सिडीज जीएलएस
    Rs.1.38 - 1.43 करोड़*
    Sponsoredबीएमडब्ल्यू एक्स7
    बीएमडब्ल्यू एक्स7
    Rs.1.26 - 1.39 करोड़*
    मर्सिडीज जीएलई
    मर्सिडीज जीएलई
    Rs.1 - 1.17 करोड़*
    डिफेंडर
    डिफेंडर
    Rs.99 लाख - 2.62 करोड़*
    रेंज रोवर स्पोर्ट
    रेंज रोवर स्पोर्ट
    Rs.1.43 - 2.35 करोड़*
    टोयोटा वेलफायर
    टोयोटा वेलफायर
    Rs.1.20 - 1.30 करोड़*
    पोर्श क्यान
    पोर्श क्यान
    Rs.1.39 - 1.94 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू एम4 कॉम्पिटिशन
    बीएमडब्ल्यू एम4 कॉम्पिटिशन
    Rs.1.63 करोड़*
    रेटिंग4.5User Review (40)4.4User Review (115)4.3User Review (21)4.5User Review (351)4.3User Review (81)4.6User Review (53)4.5User Review (10)4.6User Review (34)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन2925 सीसी - 2999 सीसी2993 सीसी - 2998 सीसी1950 सीसी - 2999 सीसी1997 सीसी - 4395 सीसी2997 सीसी - 4395 सीसी2487 सीसी2894 सीसी2993 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलपेट्रोलपेट्रोल
    पावर362.07 - 375.48 बीएचपी335.25 - 375.48 बीएचपी265.52 - 375.48 बीएचपी296.3 - 626 बीएचपी345.98 - 626.25 बीएचपी190.42 बीएचपी348.66 बीएचपी503 बीएचपी
    माइलेज12 किमी/लीटर11.29 से 14.31 किमी/लीटर16 किमी/लीटर14.01 किमी/लीटर-16 किमी/लीटर10.8 किमी/लीटर9.7 किमी/लीटर
    एयरबैग109966666
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरजीएलएस बनाम जीएलईजीएलएस बनाम डिफेंडरजीएलएस बनाम रेंज रोवर स्पोर्टजीएलएस बनाम वेलफायरजीएलएस बनाम क्यानजीएलएस बनाम एम4 कॉम्पिटिशन

    मर्सिडीज जीएलएस वीडियो

    • Mercedes Ki Flagship SUV🤑

      Mercedes Ki Flagship SUV🤑

    • Mercedes ki Speed 60 KM Hai?

      Mercedes ki Speed 60 KM Hai?

    मर्सिडीज जीएलएस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • 2024 मर्सिडीज बेंज जीएलएस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2024 मर्सिडीज बेंज जीएलएस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      भारत के कार बाजार में जब किसी प्रीमियम 3 रो एसयूवी का ख्याल आता है तो मर्सिडीज बेंज जीएलएस अपने एक से एक बढ़कर एक फीचर्स, साइज और कंफर्ट के कारण सबसे पहले ध्यान में आती है। भारत में थर्ड जनरेशन जीएलएस को पेश करने के 4 साल के बाद कंपनी ने अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल यहां लॉन्च कर दिया है, जिससे ये अब पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है और ये बीएमडब्ल्यू एक्स7 और क्यू8 को टक्कर देने में सक्षम है। इसकी कीमत 1.21 करोड़ रुपये से लेकर 1.37 करोड़ रुपये एक्सशोरूम पैन इंडिया के बीच रखी गई है। अब सवाल ये उठता है कि क

      रोहितon मार्च 19, 2024

    explore मर्सिडीज जीएलएस दूसरा hand कारें

    • मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक एएमजी लाइन
      मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक एएमजी लाइन
      Rs1.29 करोड़
      20269,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450डी 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450डी 4मैटिक
      Rs1.12 करोड़
      202537,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      Rs1.24 करोड़
      202513,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      Rs1.19 करोड़
      202510,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      Rs1.31 करोड़
      202513,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450 4मैटिक
      Rs1.10 करोड़
      202432,586किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450डी 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450डी 4मैटिक
      Rs1.14 करोड़
      202422,300किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलएस 450डी 4मैटिक
      मर्सिडीज जीएलएस 450डी 4मैटिक
      Rs1.14 करोड़
      202420,600किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    मर्सिडीज जीएलएस यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड40 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (40)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (8)
    • कंफर्ट (25)
    • माइलेज (7)
    • इंजन (11)
    • इंटीरियर (12)
    • स्पेस (5)
    • कीमत (6)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • र
      रोहित bhushan badgujar on अक्टूबर 27, 2026
      4.7
      Best Car Ever
      Excellent car! I like its looks and comfort. Overall, feature-wise, it is also very good, and it has many advanced features. The massage function and all these features are the best. I like the car's looks, and its spaciousness is just mind-blowing. I really like it. It is a must-buy if it is within your budget. The screens at the back are the best.
      और देखें
    • s
      sk ali basha on अगस्त 04, 2026
      4.8
      Best Model In Mercedes
      Recently my friend brought the night edition mercedes. I really loved that because we use it and its a  high in power. We really try its top speed and goes 0-100 in 9 seconds. We use this car for long drives as well as racing. Really the car has more luxury than the price, really loved the car.
      और देखें
      1
    • a
      ankit gupta on जुलाई 24, 2026
      4.7
      About Car Experience
      When I see that car Mercedes Gl 450, I want to ride one day and today I tried out for a small ride, such a nice experience and too much space in the car and I was shocked to see that everyone have a sperate tabs in the seat, such a good experience, look 10 out of 10, comfort is 10 out 10, mileage is 10 out 10, maintainance is 10 out 10.
      और देखें
      1
    • a
      ajaypal on मई 20, 2026
      5
      Mercedes GLS 450
      Very good car, gls's comfort is good, suspension is great, good safety, 4.8 mileage, six two eight Mercedes premium luxury car better than another car. Mercedes GLS all good for this price maintenance cost is not high, my new car, Mercedes GLS, 450. This car is very good, for seven seater family, long drive comfort.
      और देखें
    • p
      paramananda dutta on अप्रैल 26, 2026
      4.3
      The Combo Of Elegance And Luxury
      The car is extremely comfortable to seat in more of a seating car than a driving car, the performance is very raw and accelerates quite fast even after being heavy in tonnage. The design is extremely elegant and sophisticated. There are beautifull of features filled in this car. Overall the car is extremely worth paying the money for.
      और देखें
    • अधिक देखें

    मर्सिडीज जीएलएस माइलेज

    मर्सिडीज जीएलएस का माइलेज 12 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 12 किमी/लीटर है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 12 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशन* हाईवे माइलेज
    डीजलऑटोमेटिक12 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक12 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मर्सिडीज जीएलएस प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मर्सिडीज जीएलएस की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में जीएलएस की ऑन-रोड कीमत 1,58,26,756 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) जीएलएस और एक्स7 में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) जीएलएस की कीमत 1.38 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम और एक्स7 की कीमत 1.26 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मर्सिडीज जीएलएस के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 1.42 Cr लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मर्सिडीज जीएलएस की ईएमआई ₹3.01 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹15.83 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the seating capacity of Mercedes-Benz GLS?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Mercedes-Benz GLS has seating capacity of 7.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) What is the fuel tank capacity of Mercedes-Benz GLS?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The fuel tank capacity of Mercedes-Benz GLS is 90 Liters.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 28 Apr 2024
      Q ) What is the engine type Mercedes-Benz GLS?
      By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

      A ) The Mercedes-Benz GLS has 1 Diesel Engine of and 2 Petrol Engine of on offer. Th...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 19 Apr 2024
      Q ) How can I buy Mercedes-Benz GLS?
      By CarDekho Experts on 19 Apr 2024

      A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized dealership as...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 6 Apr 2024
      Q ) What is the mileage of Mercedes-Benz GLS?
      By CarDekho Experts on 6 Apr 2024

      A ) As of now there is no official update from the brands end. So, we would request ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate जीएलएस ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹3,59,892ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मर्सिडीज जीएलएस ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      मर्सिडीज जीएलएस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.1.72 - 1.79 करोड़*
      मुंबईRs.1.63 - 1.73 करोड़*
      पुणेRs.1.63 - 1.73 करोड़*
      हैदराबादRs.1.69 - 1.76 करोड़*
      चेन्नईRs.1.72 - 1.79 करोड़*

      ट्रेंडिंग मर्सिडीज कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है