• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये टोयोटा यारिस के स्पोर्टी अवतार से...

    मारूति सियाज़ एस और फॉक्सवेगन वेंटो स्पोर्ट को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 29, 2018 17:02 ist
    info icon
    published onMar 29, 2018 17:02 IST
    last updated onMar 29, 2018 17:02 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Yaris TRD

    टोयोटा ने बैंकॉक मोटर शो-2018 में यारिस सेडान के स्पोर्टी अवतार टीआरडी से पर्दा उठाया है। इस में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर यारिस से अलग बनाते हैं। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में टोयोटा यारिस कंपनी की पहली पेशकश होगी। यारिस सेडान को भारत में 24 अप्रैल 2018 को लॉन्च किया जा सकता है।

    Toyota Yaris

    यारिस टीआरडी की बात करें तो इस में नए फॉग लैंप्स, नए बंपर और रेड लिप स्पॉइलर दिया गया है। बाहरी शीशों पर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग के साथ रेड हाइलाइटर दिए गए हैं।

    Toyota Yaris TRD

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां प्रोमिनेट बूट स्पॉइलर और नया बंपर दिया गया है। यहां पर भी रेड हाइलाइटर देखे जा सकते हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन रेग्यूलर यारिस से मिलता-जुलता है। यारिस टीआरडी वर्जन के केबिन में ऑल-ब्लैक लेआउट के साथ रेड हाइलाइटर दिए गए हैं। भारत आने वाली यारिस सेडान में बैज और ब्लैक कलर कोम्बिनेशन वाला ड्यूल-टोन केबिन मिलेगा।

    Toyota Yaris

    क्या भारत आएगी टोयोटा यारिस टीआरडी ?

    भारत में टोयोटा यारिस का मुकाबला मारूति सियाज़, फॉक्सवेगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से होगा। ये तीनों कारें रेग्यूलर मॉडल के अलावा स्पोर्टी अवतार में भी उपलब्ध हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा भी यारिस के स्पोर्टी वर्जन को भारत में उतार सकती है। भारत आने वाली टोयोटा यारिस टीआरडी रेग्यूलर मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है।

    यह भी पढें : पहली नज़र में कैसा अहसास देती है टोयोटा यारिस, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Toyota Yaris Ativ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है