• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा प्रियस फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    भारत में इसे 2019 के आखिर तक या फिर 2020 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 30, 2018 10:02 ist
    info icon
    published onNov 30, 2018 09:58 IST
    last updated onNov 30, 2018 10:02 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Toyota Prius

    टोयोटा ने लॉस एंजिलस में आयोजित ला ऑटो शो में फेसलिफ्ट प्रियस सेडान से पर्दा उठाया है। इसके डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव हुए हैं। ।

    2019 Toyota Prius

    2019 टोयोटा प्रियस पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार नज़र आती है। इसके आगे वाले हिस्से में अहम बदलाव हुए हैं। यहां नए हैडलैंप्स दिए गए हैं, जो प्रियस के प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन की याद दिलाते हैं। बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है, इस में गोल शेप वाले फॉग लैंप्स दिए गए हैं। टेललैंप्स का डिजायन भी नया है। फेसलिफ्ट प्रियस के केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और अपडेट इनट्यून इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

    2019 Toyota Prius

    फेसलिफ्ट टोयोटा प्रियस में मौजूदा मॉडल वाला 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। अपडेट प्रियस में ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) का विकल्प भी मिलेगा। इसे प्रियस एडल्यूडी-ई नाम दिया गया है। इस में इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगी।

    2019 Toyota Prius

    प्रियस एडब्ल्यूडी-ई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा, भारत में इसके आने की संभावनाएं कम ही हैं। भारत में इसका रेग्यूलर वर्जन पेश किया जाएगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टोयोटा प्रियस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है