• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 37.90 लाख रुपये

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन इसके टॉप वेरिएंट ‘हाई’ पर बेस्ड है जिसमें 4x4 एटी सेटअप दिया गया है और इसकी कीमत रेगुलर वेरिएंट के बराबर है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 07, 2025 15:05 ist
    info icon
    published onMar 07, 2025 15:05 IST
    last updated onMar 07, 2025 15:05 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hilux black edition launched

    • टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन में ब्लैक ग्रिल, अलॉय व्हील्स, ओआरवीएम, फुट स्टेप और डोर हैंडल्स दिए गए हैं।
    • इस गाड़ी में क्रोम रियर बंपर दिया गया है।
    • केबिन में ऑल-ब्लैक कलर थीम और ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
    • इस गाड़ी में 8-इंच टचस्क्रीन, मल्टी-इंफो डिस्प्ले के साथ एनालॉग डायल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।
    • इसमें 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
    • हाइलक्स ब्लैक एडिशन में 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 37.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन को ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। यह फुल लोडेड हाई वेरिएंट पर बेस्ड है और इसमें केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन दी गई है, जबकि केबिन के अंदर इसमें रेगुलर मॉडल की तरह ऑल-ब्लैक कलर थीम मिलती है। टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन रेगुलर मॉडल से कितना है अलग जानिए यहां:

    प्राइस

    टोयोटा हाइलक्स दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें 4x4 (4-व्हील-ड्राइव) सेटअप दिया गया है। यहां देखें इसकी कीमत :-

    वेरिएंट 

    कीमत 

    स्टैंडर्ड एमटी 

    30.40 लाख रुपये 

    हाई एमटी 

    37.15 लाख रुपये 

    हाई एटी 

    37.90 लाख रुपये 

    ब्लैक एडिशन एटी (नया)

    37.90 लाख रुपये 

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार हैं।

    हाइलक्स ब्लैक एडिशन की प्राइस टॉप वेरिएंट हाई के बराबर रखी गई है।

    क्या कुछ हुए हैं बदलाव?

    Toyota Hilux Black Edition

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर थीम के साथ कई सारे ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम लुक दे रहे हैं।

    Toyota Hilux Black Edition

    इसमें ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स, ग्रिल, साइड फुटस्टेप, आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) और डोर हैंडल्स दिए गए हैं। रेगुलर मॉडल में इन सभी एलिमेंट पर क्रोम फिनिश मिलती है।

    हाइलक्स ब्लैक एडिशन में रियर बंपर पर क्रोम फिनिश दी गई है।

    इसमें रेगुलर मॉडल की तरह प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और टेलगेट पर 'टोयोटा' ब्रांडिंग दी गई है। इन दोनों मॉडल्स का इंटीरियर लेआउट और कलर थीम एक जैसी है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार रॉक्स का मोका ब्राउन इंटीरियर आइवरी व्हाइट थीम से कितना है अलग, जानिए यहां

    फीचर व सेफ्टी

    Toyota Hilux Door view of Driver seat

    टोयोटा हाइलक्स गाड़ी में 8-इंच टचस्क्रीन, एनालॉग डायल और कलर मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी, पावर्ड ड्राइवर सीट और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्रेक असिस्ट, हिल असिस्ट कंट्रोल (एचएसी ), रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन ऑप्शन

    टोयोटा हाइलक्स कार में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    2.8-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    204 पीएस 

    टॉर्क 

    500 एनएम तक 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी*

    ड्राइवट्रेन 

    4डब्ल्यूडी 

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 420 एनएम और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 500 एनएम का टॉर्क देता है। हाइलक्स ब्लैक एडिशन में मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

    कंपेरिजन

    Toyota Hilux Black Edition

    रेगुलर मॉडल की तरह टोयोटा ब्लैक एडिशन का मुकाबला इसुजु वी-क्रॉस से है।

    यह भी देखें: टोयोटा हाइलक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है