• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स पिकअप को मिला नया प्राइस अपडेट, बेस वेरिएंट पहले से हुआ सस्ता

    टोयोटा ने हाइलक्स पिकअप के बेस स्टैंडर्ड एमटी वेरिएंट की कीमत में कटौती की है।  हाइलक्स का टॉप एमटी वेरिएंट 1.35 लाख रुपए महंगा हो गया है।   इस पिकअप ट्रक के ऑटोमेटिक वेरिएंट की प्राइस में भी इज़ाफा हुआ है। इसकी नई कीमतें 30.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 17, 2023 14:41 ist
    info icon
    published onMar 17, 2023 14:40 IST
    last updated onMar 17, 2023 14:41 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    हाइलक्स पिकअप का बेस वेरिएंट पहले से 3.5 लाख रुपए सस्ता हो गया है। 

    Toyota Hilux

    • टोयोटा ने हाइलक्स पिकअप के बेस स्टैंडर्ड एमटी वेरिएंट की प्राइस में कटौती की है। 

    • हाइलक्स का टॉप एमटी वेरिएंट 1.35 लाख रुपए महंगा हो गया है।  

    • इस पिकअप ट्रक के ऑटोमेटिक वेरिएंट की प्राइस में भी इज़ाफा हुआ है।

    • इसकी नई कीमतें 30.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। 

    टोयोटा ने अपने प्रीमियम पिकअप ट्रक हाइलक्स की कीमतों में बदलाव किए हैं। यह ट्रक मार्च 2022 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने हाइलक्स ट्रक की बुकिंग सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं और ज्यादा डिमांड के चलते कुछ समय के लिए लेनी बंद कर दी थी और फिर जनवरी 2023 से वापस बुकिंग लेनी शुरू की थी। अब कंपनी ने इस पिकअप ट्रक की कीमतें अपडेट कर दी हैं जो इस प्रकार हैं -

    नई प्राइस 

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमतें 

    नई कीमतें 

    अंतर 

    स्टैंडर्ड एमटी 

      33.99 लाख रुपए 

    30.40 लाख रुपए 

    - 3.59 लाख रुपए 

    हाई एमटी 

    35.80 लाख रुपए 

    37.15 लाख रुपए 

    + 1.35 लाख रुपए 

    हाई एटी 

    36.80 लाख रुपए 

      37.90 लाख रुपए 

    + 1.1 लाख रुपए 

    यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    हाइलक्स पिकअप के बेस स्टैंडर्ड मैनुअल वेरिएंट की कीमत 3.59 लाख रुपए कम हो गई है। जबकि, हाई वेरिएंट की प्राइस एक लाख रुपए से ज्यादा बढ़ गई हैं। इस ट्रक के हाई मैनुअल वेरिएंट की कीमतों में ऑटोमेटिक वेरिएंट से थोड़ा ज्यादा इजाफा हुआ है। 

    फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं 

    Toyota Hilux cabin

    हाइलक्स पिकअप अब भी पहले वाले ही सभी फीचर्स के साथ मिलना जारी है। इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह-स्पीकर साउंड सिस्टम, ड्राइवर के लिए आठ तरह से एडजस्ट होने वाली पावर्ड सीट, रियर एसी वेंट्स के साथ ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके बेस वेरिएंट में एलईडी की जगह हैलोजन लाइट्स, मैनुअल एसी, कम क्रोम एलिमेंट्स, फैब्रिक सीटें और मैनुअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    इंजन व ट्रांसमिशन 

    Toyota Hilux

    इस पिकअप ट्रक में टोयोटा फॉर्च्यूनर वाला ही 2.8-लीटर डीजल इंजन (204 पीएस और 500 एनएम तक) दिया गया है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसमें 4X4 ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है। यह पिकअप ट्रक दो ड्राइविंग मोड पावर और इको के साथ आता है। 

    मुकाबला

    टोयोटा हाइलक्स इसुजु वी-क्रॉस के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होता है।

    यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइलक्स 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है