• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 टोयोटा फॉर्च्यूनर हुई महंगी, 48,000 रुपये तक बढ़े दाम

    टोयोटा (Toyota) ने फरवरी 2020 में फॉर्च्यूनर एसयूवी (Fortuner SUV) को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया गया था, उस दौरान कंपनी ने इसकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। लेकिन अब कंपनी ने बीएस6 फॉर्च्यूनर की प्राइस 48,000 रुपये बढ़ा दी है। यहां देखिए नई प्राइसः-

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 03, 2020 10:22 ist
    info icon
    published onJun 03, 2020 10:22 IST
    last updated onJun 03, 2020 10:22 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट
    • बीएस6 फॉर्च्यूनर को फरवरी में लॉन्च किया गया था। 
    • इसमें बीएस6 नॉर्म्स वाला 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। 
    • दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। 
    • फॉर्च्यूनर बीएस6 में पहले वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। 

    टोयोटा (Toyota) ने फरवरी 2020 में फॉर्च्यूनर एसयूवी (Fortuner SUV) को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया गया था, उस दौरान कंपनी ने इसकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। लेकिन अब कंपनी ने बीएस6 फॉर्च्यूनर की प्राइस 48,000 रुपये बढ़ा दी है। यहां देखिए नई प्राइसः-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    पेट्रोल 4x2 एमटी

    28.18 लाख रुपये

    28.66 लाख रुपये

    48,000 रुपये

    पेट्रोल 4x2 एटी

    29.77 लाख रुपये

    30.25 लाख रुपये

    48,000 रुपये

    डीजल 4x2 एमटी

    30.19 लाख रुपये

    30.67 लाख रुपये

    48,000 रुपये

    डीजल 4x2 एटी

    32.05 लाख रुपये

    32.53 लाख रुपये

    48,000 रुपये

    डीजल 4x4 एमटी

    32.16 लाख रुपये

    32.64 लाख रुपये

    48,000 रुपये

    डीजल 4x4 एटी

    33.95 लाख रुपये

    34.43 लाख रुपये

    48,000 रुपये

    Toyota Fortuner BS6 Goes On Sale With No Change In Price

    2020 टोयोटा फॉर्च्यूनर (2020 Toyota Fortuner) दो इंजनः 2.7 लीटर बीएस6 पेट्रोल और 2.8 लीटर बीएस6 डीजल में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं डीजल इंजन की पावर 177 पीएस और टॉर्क 420 एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया हैं, वहीं दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। टोयोटा फॉर्च्यूनर में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन केवल डीजल इंजन के साथ ही मिलता है। 

    Toyota Fortuner BS6 Goes On Sale With No Change In Price

    बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड करने के दौरान कंपनी ने इसकी फीचर लिस्ट में कोई अपडेट नहीं दिए। यह एसयूवी कार पहले से ही फीचर लोडेड है। इसमें पहले की तरह लैदर अपहोल्स्ट्री, 7 एयरबैग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी 4 जून को इसके फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठाएगी। फेसलिफ्ट टोयोटा फॉर्च्यूनर (Facelift Toyota Fortuner) के डिजाइन और फीचर में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने सेगमेंट में पहली कार है जिसे सबसे पहले बीएस6 अपडेट दिया गया था। इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा अल्टुरस जी4 से है।

    यह भी पढ़ें : भारत में नवंबर 2020 तक लॉन्च होगी टोयोटा की ये नई कार, मारुति विटारा ब्रेजा को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है