• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब भारत में नहीं मिलेंगी टोयोटा की ये कारें

    टोयोटा (Toyota) ने भारत में अपनी इटियॉस रेंज (Etios Range) को बंद करने का निर्णय हाल ही में लिया था। अब कंपनी ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते कोरोला एल्टिस (Corolla Altis) को भी बंद करने का फैसला लिया है। अब कंपनी के पास 10 लाख रुपये बजट वाली कारों में केवल दो मॉडल यारिस और ग्लैंजा ही उपलब्ध होंगे। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 07, 2020 12:15 ist
    info icon
    published onApr 06, 2020 15:24 IST
    last updated onApr 07, 2020 12:15 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट
    • टोयोटा ने कोरोला एल्टिस और इटियॉस का प्रोडक्शन 2020 के शुरुआत में बंद कर दिया था।  
    • इन मॉडल्स के इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड नहीं किया जाएगा।  
    • कोरोला एल्टिस में 1.8-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया था।
    • इटियॉस रेंज में लीवा व क्रॉस हैचबैक और प्लैटिनम सेडान शामिल थीं।
    • इटियॉस मॉडल्स में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4-लीटर डीजल इंजन दिए गए थे। 

    टोयोटा (Toyota) ने भारत में अपनी इटियॉस रेंज (Etios Range) को बंद करने का निर्णय हाल ही में लिया था। अब कंपनी ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते कोरोला एल्टिस (Corolla Altis) को भी बंद करने का फैसला लिया है। अब कंपनी के पास 10 लाख रुपये बजट वाली कारों में केवल दो मॉडल यारिस और ग्लैंजा ही उपलब्ध होंगे। 

    भारत में टोयोटा की इटियॉस रेंज में इटियॉस प्लैटिनम (Etios Platinum), इटियॉस लीवा (Etios Liva) और इटियॉस क्रॉस (Etios Cross) ज्यादा पॉपुलर कार नहीं रही है। वहीं, कोरोला एल्टिस की बात करें तो इस सेडान की इटियॉस रेंज से भी कम यूनिट्स बिकी। इन दोनों ही कारों को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करने की योजना नहीं है, ऐसे में कंपनी ने इनका प्रोडक्शन भी साल के शुरुआत से ही बंद कर दिया है। 

    कोरोला एल्टिस में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया था। गाड़ी का पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता था। वहीं, डीजल इंजन 88 पीएस और 205 एनएम की पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था। इसकी प्राइस 14.83 लाख रुपए से शुरू होकर 20.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती थी। 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई-जनरेशन की कोरोला एल्टिस (New-Generation Corolla Altis) बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है। लेकिन, एसयूवी और एमपीवी के मुकाबले सेडान की कम डिमांड के चलते कंपनी इसे भारत में शायद की उतारेगी। भारत में इस मिड-साइज़ सेडान का कम्पेरिज़न हुंडई एलांत्रा, होंडा सिविक और स्कोडा ऑक्टाविया से था। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा का लीडरशिप एडिशन, जानिए क्या है इसमें खास

    टोयोटा इटियॉस रेंज में भी कोरोला एल्टिस वाला ही 1.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया था। हालांकि, यह इंजन 68 पीएस और 170 एनएम की पावर ट्यूनिंग के साथ आता था। इस लिहाज से यह एल्टिस के मुकाबले कम पावर और टॉर्क जनरेट करता था। वहीं, इटियॉस क्रॉस और इटियॉस प्लैटिनम मॉडल्स 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध थे। यह इंजन 90 पीएस की पावर और 132 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) का ऑप्शन मिलता था। इसके अलावा इटियॉस लीवा में क्रॉस वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो 80 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। भारत में इटियॉस लीवा की प्राइस 5.35 लाख रुपए से 7.78 लाख रुपए के बीच थी, जबकि इटियॉस क्रॉस की कीमत 6.5 लाख रुपए से 7.98 लाख रुपए थी। वहीं, इटियॉस प्लैटिनम की प्राइस 6.90 लाख रुपए से 9.13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी।  

    ऊपर दिए गए सभी इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड नहीं किया गया है। साथ ही टोयोटा ने फ़िलहाल इटियॉस रेंज के बदले में किसी नई कार को उतारने की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की है। ऐसे में अब कंपनी का एंट्री-लेवल मॉडल ग्लैंजा हैचबैक (Glanza) होगी। कंपनी ने इस बात का खुलासा भी नहीं किया है कि वह भविष्य में टोयोटा कोरोला के नए मॉडल को भारत में उतारेगी या नहीं।

    यह भी पढ़ें : मार्च 2020 में ये दस कारें बिकीं सबसे ज्यादा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा कोरोला एल्टिस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    malakanna
    Jul 14, 2023, 10:31:13 AM

    Toyota etios launch in Bengaluru

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है