• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली रेनो कार पर पाएं 2.4 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    अगर आप इस दिवाली रेनो की कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेनो इस महीने अपनी क्विड, ट्राइबर, काइगर और डस्टर समेत सभी कारों पर 2.4 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। यहां देखें रेनो की कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 11, 2021 14:23 ist
    info icon
    published onOct 11, 2021 14:23 IST
    last updated onOct 11, 2021 14:23 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    • काइगर और क्विड पर 1.05 लाख रुपये की बचत की जा सकती है।
    • ट्राइबर एमपीवी पर 1.25 लाख रुपये तक के फ़ायदे मिल रहे हैं।
    • डस्टर एसयूवी पर सबसे ज्यादा 2.4 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • रेनो अपनी सभी कारों पर भारी लॉयल्टी बेनिफिट भी दे रही है।

    अगर आप इस दिवाली रेनो की कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेनो इस महीने अपनी क्विड, ट्राइबर, काइगर और डस्टर समेत सभी कारों पर 2.4 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। यहां देखें रेनो की कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स:-

    रेनो क्विड

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    लॉयल्टी बेनिफिट

    65,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनिफिट

    10,000 रुपये

    कुल

    1.05 लाख रुपये

    • रेनो क्विड पर 1.05 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार पर 65,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी दिया जा रहा है।
    • यदि आपके पास रेनो की कोई कार पहले से ही है तो ऐसे में आप लॉयल्टी बेनिफिट का फायदा उठा सकेंगे, जिसके तहत अतिरिक्त नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्पेशल ब्याज दर शामिल हैं।
    • यदि आप क्विड के 800 सीसी वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
    • इस गाड़ी के बेस वेरिएंट आरएक्सई 800 सीसी पर लॉयल्टी बेनिफिट्स को छोड़कर कोई भी फायदे नहीं मिल रहे हैं।
    • इस हैचबैक कार की कीमत 4.06 लाख रुपये से 5.59 लाख रुपये के बीच है।

    रेनो ट्राइबर

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    लॉयल्टी बेनिफिट

    75,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनिफिट

    10,000 रुपये

    कुल

    1.25 लाख रुपये

    • इस माह ट्राइबर एमपीवी पर 1.25 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • आप लॉयल्टी बेनिफिट और स्क्रैपेज एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा एक साथ नहीं ले सकते हैं।
    • इस गाड़ी के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर लॉयल्टी बेनिफिट को छोड़कर कोई भी ऑफर नहीं दिए जा रहे हैं।
    • भारत में रेनो ट्राइबर की कीमत 5.50 लाख रुपये से 7.95 लाख रुपये के बीच है।

    रेनो काइगर

    ऑफर 

    अमाउंट

    लॉयल्टी बेनिफिट

    95,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    कुल

    1.05 लाख तक

    • रेनो काइगर कार पर कोई भी नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज एक्सचेंज डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। लेकिन, इस कार पर 95,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट जरूर दिया जा रहा है।
    • भारत में इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की कीमत 5.64 लाख रुपये से 10.09 लाख रुपये के बीच है।

    रेनो डस्टर

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट 

    50,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये

    लॉयल्टी बेनिफिट

    1.1 लाख रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनिफिट

    10,000 रुपये तक

    कुल

    2.4 लाख रुपये तक

    • रेनो डस्टर कार पर 2.4 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • इस गाड़ी पर 50,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस एसयूवी कार पर 1.1 लाख रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल रहे हैं।
    • भारत में रेनो डस्टर की कीमत 9.86 लाख रुपये से 14.25 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी ऑफर्स राज्य और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको सही जानकारी के लिए नज़दीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    akansha victor
    Oct 15, 2021, 7:30:52 AM

    Awsme car I love it

      जवाब
      Write a Reply
      1
      Y
      yadav ji
      Oct 11, 2021, 6:13:49 PM

      राजेंद्र यादव ललितपुर

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है