• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार की प्राइस में फिर हुआ इजाफा, 51,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    महिंद्रा थार के एलएक्स वेरिएंट की प्राइस में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है जिसके बाद डीजल पावर्ड एएक्स (ऑप्शनल) कन्वर्टिबल वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 18, 2022 19:04 ist
    info icon
    published onApr 18, 2022 19:04 IST
    last updated onApr 18, 2022 19:04 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा की पॉपुलर ऑफ रोडिंग एसयूवी थार की प्राइस में फिर इजाफा हो गया है। कंपनी ने इस कार के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है। महिंद्रा थार की वेरिएंट अनुसार नई प्राइस लिस्ट इस प्रकार है:

    पेट्रोल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एएक्स (ओ) हार्ड टॉप

    13.18 लाख रुपये

    13.53 लाख रुपये

    + 35,000

    एलएक्स हार्ड टॉप

    13.79 लाख रुपये

    14.22 लाख रुपये

    + 43,000

    एलएक्स एटी कन्वर्टिबल

    15.23 लाख रुपये

    15.67 लाख रुपये

    + 44,000

    एलएक्स एटी हार्ड टॉप

    15.33 लाख रुपये

    15.76 लाख रुपये

    + 43,000 रुपये

    डीजल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एएक्स (ओ) कन्वर्टिबल

    13.38 लाख रुपये

    13.89 लाख रुपये

    + 51,000

    एएक्स (ओ) हार्ड टॉप

    13.49 लाख रुपये

    13.93 लाख रुपये

    + 44,000

    एलएक्स एमटी कन्वर्टिबल

    14 लाख रुपये

    14.49 लाख रुपये

    49,000

    एलएक्स एमटी हार्ड टॉप

    14.10 लाख रुपये

    14.58 लाख रुपये

    + 48,000

    एलएक्स एटी कन्वर्टिबल

    15.43 लाख रुपये

    15.94 लाख रुपये

    + 51,000

    एलएक्स एटी हार्ड टॉप

    15.54 लाख रुपये

    16.03 लाख रुपये

    + 49,000 रुपये

    इस कार के एलएक्स ट्रिम की प्राइस में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है, जिसके बाद डीजल पावर्ड एएक्स (ऑप्शनल) कन्वर्टिबल वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है।

    नई जनरेशन की महिन्द्रा थार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस कार में नया 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसके मैनुअल मॉडल का पावर आउटपुट 150 पीएस और 300 एनएम है। वहीं, इसका ऑटोमैटिक वर्जन 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 130 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल भी मिलता है। दोनों पावरट्रेन के साथ इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: इन टॉप 20 कार में मिलता है पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन, इनके माइलेज फिगर पर भी डालें एक नज़र

    सीधे तौर पर थार का मुकाबला नई फोर्स गुरखा से है। प्राइसिंग के मोर्चे पर ये महिंद्रा एसयूवी स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, निसान किक्स और हुंडई क्रेटा को भी टक्कर देती है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है