• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान, टेस्ला की भारत में पहली कार की कीमत हो सकती है 35 लाख रुपये से शुरू

    यदि टेस्ला ने भारत में मॉडल3 को इंपोर्ट कर बेचा तो इसकी कीमत 50 से 60 लाख रुपये हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 11, 2021 17:40 ist
    info icon
    published onOct 11, 2021 17:19 IST
    last updated onOct 11, 2021 17:40 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 में शिरकत करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में टेस्ला कारों की प्राइस 35 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। गडकरी का ये बयान वै​कल्पिक ईंधन,हाईवे पर स्पीड लिमिट निर्धारित करने इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की समस्याओं पर बातचीत के दौरान आया। 

    हालांकि इसे अभी एक स्थाई घोषणा तो नहीं माना जा सकता है मगर कहा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री ने इसबात पर कुछ सोच विचार कर ही टिप्पणी की होगी। हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला ने भारत सरकार से इंपोर्ट टैक्स कम करने की मांग की है। दूसरी तरफ भारत सरकार ने भी टेस्ला से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने की शर्त रखी है जिसके बाद ही इंपोर्ट ड्यूटी कम करने पर फैसला लिया जाएगा। 

    यदि टेस्ला ने भारत में मॉडल3 को इंपोर्ट कर बेचा तो इसकी कीमत 50 से 60 लाख रुपये हो सकती है। गडकरी ने टेस्ला से मेड इन चाइना कार ना बेचने की मांग भी की है। इसके बजाए सरकार ने टेस्ला से भारत में ही प्लांट लगाकर घरेलु बाजार के लिए कारें तैयार करने और उनको यहां से एक्सपोर्ट करने का भी सुझाव दिया है। सरकार ने टेस्ला को यहां प्लांट लगाने में अपना पूरा सहयोग देने की भी बात की है। बस इसी बदौलत मॉडल 3 की प्राइस 35 लाख रुपये तक जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें:भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई टेस्ला मॉडल 3,इंटीरियर भी हुआ कैमरे में कैद

    इसके अलावा इंपोर्ट ड्यूटी में कमी के बाद भी इसकी कीमत कम हो सकती है मगर इसे लेकर सरकार का रुख अबतक साफ नहीं हुआ है। सरकार यदि इंपोर्ट ड्यूटी में कमी कर देती है तो इससे घरेलु कार मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान पहुंचने का अंदेशा भी है। 

    अब केंद्रीय मंत्री का ये बयान आखिर कहां तक सही साबित होता है ये तो वक्त ही बताएगा और जब तक इसपर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया जाता है तब तक तो टेस्ला के भारत में कामकाज शुरू करने की बता पर प्रश्न चिन्ह लगा ही रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    aruna bhardwaj
    Oct 14, 2021, 10:23:52 AM

    Affordable Cars lohiakia.com

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टेस्ला मॉडल 3

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है