• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक से 28 सितंबर को उठेगा पर्दा, जल्द हो सकती है लॉन्च

    टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी टियागो इलेक्ट्रिक से 28 सितंबर को पर्दा उठाएगी। यह नेक्सन ईवी और टिगॉर ईवी के बाद टाटा की तीसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 15, 2022 17:13 ist
    info icon
    published onSep 15, 2022 17:13 IST
    last updated onSep 15, 2022 17:13 IST
    710 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक की प्राइस करीब 10 लाख रुपये हो सकती है।

    Tata Tiago EV

    • टियागो इलेक्ट्रिक की स्टाइल, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से 28 सितंबर को पर्दा उठेगा।
    • इसमें टिगॉर ईवी से छोटा बैटरी पैक दिया जा सकता है।
    • टिगॉर ईवी में 26 किलोवाट का आवर बैटरी पैक लगा है। इस गाड़ी की सर्टिफाइड रेंज 306 किलोमीटर है।
    • आईसीई मॉडल के मुकाबले इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर पर कई हल्के फुल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
    • इस कार की प्राइस की घोषणा जल्द की जाएगी।

    टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी टियागो इलेक्ट्रिक से 28 सितंबर को पर्दा उठाएगी। यह नेक्सन ईवी और टिगॉर ईवी के बाद टाटा की तीसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।

    Tata Tigor EV

    टाटा की इस अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार में टिगॉर ईवी से छोटे बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। टिगॉर ईवी में 26 किलोवाट का आवर बैटरी पैक लगा हुआ है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 306 किलोमीटर है। अनुमान है कि यह अपकमिंग कार लगभग 300 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज तय कर सकती है, जबकि इसकी ऑन-रोड रेंज 200 से 250 किलोमीटर के बीच हो सकती है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर टिगॉर ईवी (75 पीएस/190 एनएम) से कम पावरफुल हो सकती है।

    टाटा टियागो ईवी अपने पेट्रोल पावर्ड वर्जन से ज्यादा अलग नहीं दिखेगी। इसके फ्रंट लुक बदलाव होंगे और इसमें नए कलर और कुछ ईवी-स्पेसिफिक हाइलाइट दिए जाएंगे। इस गाड़ी के केबिन में कई हल्के-फुल्के ईवी-स्पेसिफिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इसका लेआउट पहले जैसा ही हो सकता है।

    Tata Tigor EV

    अनुमान है कि टाटा टियागो इलेक्ट्रिक की प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है जिसके चलते यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस 12 लाख रुपये रखी जा सकती है। वहीं, वर्तमान में टिगॉर ईवी की प्राइस 12.49 लाख रुपये से 13.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की बीच है।

    यह भी देखें: टाटा टियागो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है