• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जल्द प्रोडक्शन हो सकता है शुरू

    टाटा पंच ईवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस इलेक्ट्रिक कार को कवर से ढ़का हुआ था, हालांकि इसके बावजूद भी इससे जुड़ी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। टेस्टिंग मॉडल को देखकर लग रहा है कि जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 02, 2024 18:54 ist
    info icon
    published onJan 02, 2024 18:54 IST
    last updated onJan 02, 2024 18:54 IST
    723 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Tata Punch EV

    • इसमें नेक्सन जैसी एलईडी डीआरएल और नई ग्रिल दी जाएगी।

    • केबिन में बड़ी टचस्क्रीन और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।

    • इसमें सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी और छह एयरबैग जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • टाटा इसमें दो बैटरी पैक दे सकती है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर तक होगी।

    • इसे 2024 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा पंच ईवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस इलेक्ट्रिक कार को कवर से ढ़का हुआ था, हालांकि इसके बावजूद भी इससे जुड़ी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। टेस्टिंग मॉडल को देखकर लग रहा है कि जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

    क्या आया नजर?

    2024 Tata Punch EV

    इस बार कैमरे में कैद हुई टाटा पंच ईवी की फोटो अपने प्रोडक्शन के काफी करीब लग रही है। इसमें नए अलॉय व्हील, नई ग्रिल, अपडेट स्प्लिट हेडलाइट की झलक देखने को मिली है। इसमें हेडलाइट के साथ नेक्सन जैसी एलईडी डीआरएल भी दी गई है जो टर्न इंडिकेटर का काम करती है। ये सभी अपडेट स्टैंडर्ड पंच कार में भी दिए जाने की संभावनाएं हैं।

    2024 Tata Punch EV touchscreen
    2024 Tata Punch EV cabin

    इसके अलावा टेस्टिंग मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन यूनिट (शायद नेक्सन की तरह 10.25-इंच डिस्प्ले) और इल्लुमिनेटेड ‘टाटा’ लोगो के साथ नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।

    संभावित फीचर

    Tata Punch EV paddle shifter spied

    टाटा इस इलेक्ट्रिक कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैडल शिफ्टर्स (बैटरी रिजनरेशन के लिए), 360 डिग्री कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 से उठा पर्दाः फुल चार्ज में 800 किलोमीटर की मिलेगी रेंज, टेस्ला मॉडल 3 को देगी टक्कर

    बैटरी पैक और रेंज

    पंच इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक का ऑप्शन दिया जा सकता है। कंपनी ने इसकी फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर तक बताई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा पंच ईवी को 2024 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी से भी रहेगी।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है