• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच का कैमो एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 8.45 लाख रुपये से शुरू

    इस फेस्टिवल सीजन के लिए टाटा ने पंच माइक्रो एसयूवी का नया कैमो एडिशन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 8.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली)रखी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 04, 2024 18:22 ist
    info icon
    published onOct 04, 2024 18:06 IST
    last updated onOct 04, 2024 18:22 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch Camo Edition

    • नया सीवीड ग्रीन एक्सटीरियर कलर दिया गया है पंच कैमो एडिशन में 
    • 16 इंच डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स और 'कैमो' की बैजिंग दी गई है इसमें
    • कैमो थीम वाली सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है इसमें 
    • 10.25 इंच टचस्क्रीन,वायरलेस फोर्न चार्जर और ऑटोमैटिक एसी जैसे दिए गए हैं फीचर्स 
    • सेफ्टी के लिए ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स,एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे दिए गए हैं फीचर्स 
    • 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के दिए गए हैं ऑप्शंस

    2022 में लॉन्च हुआ टाटा पंच का कैमो एडिशन 2023 में बंद कर दिया गया है। इस बार भी ये ​सीमित संख्या में उपलब्ध रहेगा। 

    कीमत 

    पंच कैमो एडिशन इसके मिड वेरिएंट अकंप्लिश्ड प्लस और टॉप वेरिएंट क्रिएटिव प्लस वेरिएंट पर बेस्ड हे। इसकी वेरिएंट अनुसार कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट्स 

    रेगलुर प्राइस

    कैमो एडिशन प्राइस

    कीमत में अंतर

    मैनुअल

    अंकप्लिश्ड प्लस

    8.30 लाख रुपये

    8.45 लाख रुपये

    +  15,000

    अंकप्लिश्ड प्लस एस

    8.80 लाख रुपये

    8.95 लाख रुपये

    +  15,000

    अंकप्लिश्ड प्लस सीएनजी

    9.40 लाख रुपये

    9.55 लाख रुपये

    +  15,000

    अंकप्लिश्ड प्लस एस सीएनजी

    9.90 लाख रुपये

    10.05 लाख रुपये

    +  15,000

    क्रिएटिव प्लस

    9 लाख रुपये

    9.15 लाख रुपये

    +  15,000

    क्रिएटिव प्लस एस

    9.45 लाख रुपये

    9.60 लाख रुपये

    +  15,000

    ऑटोमैटिक (एएमटी)

    अंकप्लिश्ड प्लस

    8.90 लाख रुपये

    9.05 लाख रुपये

    +  15,000

    अंकप्लिश्ड प्लस एस

    9.40 लाख रुपये

    9.55 लाख रुपये

    +  15,000

    क्रिएटिव प्लस

    9.60 लाख रुपये

    9.75 लाख रुपये

    +  15,000

    क्रिएटिव प्लस एस

    10 लाख रुपये

    10.15 लाख रुपये

    +  15,000

    पंच कैमो एडिशन की कीमत इसके रेगुलर वेरिएंट्स से 15,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    एक्सटीरियर में ये हुए हैं बदलाव

    2024 पंच कैमो एडिशन में सीवीड ग्रीन एक्सटीरियर कलर के साथ व्हाइट रूफ दी गई है जो कि इसके फोलिएज ग्रीन कलर से काफी अलग है जो इसके पिछले वर्जन में दिया गया था। इसके अलाावा इस एडिशन में 16 इंच के डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स और फेंडर पर 'कैमो' की बैजिंग दी गई है। 

    केबिन और फीचर्स 

    2024 पंच कैमो एडिशन में ऑल ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो कि इसकी स्पेशल एडिशन की थीम है और इसमें ब्लैक कलर के डोर ओपनिंग लिवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डोर पैड्स पर कैमो के ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। 

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए ​हैं । सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    टाटा पंच के आईसीई वर्जन में पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी

    पावर

    86 पीएस

    73.5 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    103 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    टाटा पंच कार की कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 2024 टाटा पंच का मुकाबला हुंडई एक्सटर, सिट्रोएन सी3 और मारुति इग्निस से है। इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से भी है।

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    ashish kumar chowdhuri
    Feb 19, 2026, 6:38:18 PM

    Punch Camo Edition -SEAWEED GREEN -MILITARY BOTTLE GREEN 2026 price

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ashish kumar chowdhuri
      Feb 19, 2026, 6:36:00 PM

      Tata Punch Camo Edition LAUNCHED icng automatic price how much.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है