• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने बदला नेक्सन के अलॉय व्हील्स का डिजाइन, डीलरशिप्स पर पहुंचने लगा अपडेटेड मॉडल

    टाटा नेक्सन में अलॉय व्हील्स पर 5-स्पोक डिज़ाइन दी गई है।   इसके अलावा इसकी फीचर लिस्ट पहले वाली ही रखी गई है। इसमें सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और टचस्क्रीन यूनिट दी गई है।   नई टाटा नेक्सन में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।   भारत में टाटा नेक्सन कार की प्राइस 7.19 लाख रुपए से 12.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 31, 2021 10:59 ist
    info icon
    published onMay 31, 2021 10:59 IST
    last updated onMay 31, 2021 10:59 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा नेक्सन में अलॉय व्हील्स पर 5-स्पोक डिज़ाइन दी गई है।  

    • इसके अलावा इसकी फीचर लिस्ट पहले वाली ही रखी गई है। इसमें सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और टचस्क्रीन यूनिट दी गई है।  

    • नई टाटा नेक्सन में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।  

    • भारत में टाटा नेक्सन कार की प्राइस 7.19 लाख रुपए से 12.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    टाटा ने नेक्सन कार की अलॉय व्हील डिज़ाइन को 5-स्पोक पैटर्न से बदल दिया है। यह नई गाड़ी अब डीलरशिप्स पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। बता दें कि यह डिज़ाइन नेक्सन के उन वेरिएंट्स में मिलेगी जो अलॉय व्हील्स के साथ आते हैं। 

    इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट्स एक्सजेड+, एक्सजेड+ (एस) और एक्सजेड+ (ओ) में 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, कंपनी ने इस गाड़ी में टेक्टोनिक ब्लू शेड को देना बंद कर दिया है। नए डिज़ाइन के व्हील्स के अलावा नेक्सन में पुराने वाले ही फीचर्स जैसे रेन सेंसिंग वाइपर्स, सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम  मिलने जारी रहेंगे। 

    टाटा की इस 5-सीटर कार में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।  इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन भी दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 110 पीएस और 260 एनएम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इन दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शंस मिलते हैं। 

    भारत में टाटा नेक्सन कार की प्राइस 7.19 लाख रुपए से 12.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस सब-4 मीटर एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर  से है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा लॉन्च करेगी थार एसयूवी का एक ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर वर्जन,जानिए कब तक होगा लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है