• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने लॉन्च किया नेक्सन, टियागो और टिगॉर फेसलिफ्ट का टीज़र, बुकिंग भी हुई शुरू

    नेक्सन, टियागो और टिगॉर के फेसलिफ्ट मॉडल को जनवरी के आखिर या फरवरी 2020 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।   

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 14, 2020 08:41 ist
    info icon
    published onJan 14, 2020 08:41 IST
    last updated onJan 14, 2020 08:41 IST
    974 Views
    • Write a कमेंट

    • बीएस6 इंजन के अलावा टाटा टियागो, टिगॉर और नेक्सन को मिलेगा फेसलिफ्ट अवतार
    • कंपनी ने तीनों मॉडल के फ्रंट और रियर के साथ फीचर्स को भी किया अपडेट
    • केवल ​बीएस6 पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगी टियागो और टिगॉर 
    • केवल 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक की जा सकती है ये कारें 

    टाटा मोटर्स अपने पोर्टफोलियो में मौजूद कारों में दिए गए इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट कर रही है। इनमें टियागो, टिगॉर और नेक्सन भी शामिल है। इन तीनों मॉडल्स को कंपनी फेसलिफ्ट और फीचर अपडेट भी देगी। टाटा ने इन तीनों मॉडल्स के नए लुक से जुड़ा टीज़र जारी किया है। नेक्सन, टियागो और टिगॉर के फेसलिफ्ट मॉडल को जनवरी के आखिर या फरवरी 2020 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

    टाटा टियागो और टिगॉर के फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट पार्ट को नए बंपर, एलईडी डीआरएल, नई ग्रिल और नए हेडलैंप देकर अपडेट किया गया है। 2020 टियागो की टीज़र इमेज में ये कार येलो कलर के एक्सटीरियर पेंट में नज़र आ रही है। वहीं, 2020 टिगॉर में बरगंडी शेड का ऑप्शन दिया गया है। फीचर अपडेट और रियर पार्ट पर हुए बदलावों के बारे में कार की लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेगा। 

    टाटा की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के फेसलिफ्ट मॉडल की झलक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन नेक्सन ईवी में देखी जा सकती है। 

    2020 टाटा नेक्सन में नया बंपर, नई ग्रिल, अपडेट हेडलैंप और नई एयरडैम दिए गए हैं। टीज़र में ​दिखाए गए मॉडल को देखकर माना जा रहा है कि इस गाड़ी में मिलिट्री ग्रीन, व्हाइट रूफ और व्हाइट एसेंट का कलर ऑप्शन भी मिलेगा। 

    टियागो और टिगॉर 2020 में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का बीएस6 वर्जन मिलेगा। हालांकि, इन दोनों नई कारों में डीज़ल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। वहीं टाटा नेक्सन के मौजूदा मॉडल में दिए गए 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन को बीएस 6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। इन तीनों कारों के फेसलिफ्ट मॉडल की प्राइस इनके मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। 

    2020 टियागो, टिगॉर और नेक्सन को 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। इन तीनों मॉडल की प्राइस के बारे में 22 जनवरी को प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ की लॉन्चिंग के दौरान ही पर्दा उठा सकता ​है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा ग्रेविटास में मिलेंगी कैप्टन सीट्स और ई-पार्किंग ब्रेक का फीचर, जानिए कब लॉन्च होगी ये कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है