• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर एक्सएम लॉन्च, कीमत 4.99 लाख रूपए

    इसे एक्सई और एक्सटी वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है, यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में मिलेगी

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 11, 2017 12:36 ist
    info icon
    published onSep 11, 2017 12:36 IST
    last updated onSep 11, 2017 12:36 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tigor

    टाटा ने टिगॉर का नया वेरिएंट एक्सएम लॉन्च किया है, इसकी कीमत 4.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टिगॉर रेंज में । टिगॉर एक्सएम की डिलीवरी 15 सितंबर से शुरू होगी।

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    • टाटा टिगॉर एक्सएम पेट्रोल: 4.99 लाख रूपए
    • टाटा टिगॉर एक्सएम डीज़ल: 5.81 लाख रूपए

    टिगॉर एक्सई पेट्रोल की तुलना में एक्सएम पेट्रोल करीब 41,000 रूपए और एक्सटी पेट्रोल की तुलना में करीब 30,000 रूपए सस्ती है। इतना ही अंतर डीज़ल वेरिएंट के बीच भी है।

    फीचर जो बनाते हैं खास

    टिगॉर एक्सएम में एक्सई वेरिएंट वाले फीचर के अलावा भी कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो इसे कई मामलों में खास बनाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    • हारमन का नॉन-टेक इंफोटेंमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और एप कनेक्टिविटी के साथ
    • 4-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम
    • मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग
    • ऑल पावर विंडो
    • स्पीड-डिपेंडेंट ऑटो डोर लॉक
    • फॉलो-मी-होम लैंप्स
    • फुल व्हील कवर
    • एलईडी फ्यूल गैज
    • इंटीरियर लैंप्स, थिएटर डिमिंग के साथ
    • 14 इंच के स्टील व्हील, 175/65 क्रॉस सेक्शन टायर

    Tata Tigor

    टिगॉर एक्सएम में रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन इंजन लगा है, इसकी पावर 85 पीएस और टॉर्क 114 एनएम है। डीज़ल में 1.05 लीटर इंजन लगा है, इसकी पावर 70 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा टिगोर 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है