• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.4 लाख रुपये से शुरू

    टियागो एनआरजी के दोनों वेरिएंट्स में सीएनजी का ऑप्शन शामिल किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 18, 2022 18:44 ist
    info icon
    published onNov 18, 2022 18:44 IST
    last updated onNov 18, 2022 18:44 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • टियागो एनआरजी के सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले 90,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।
    • सीएनजी मॉडल में रेगुलर टियागो एनआरजी वाला ही इंजन दिया गया है।
    • इसमें आई-सीएनजी बैजिंग के अलावा कोई दूसरा बदलाव नहीं किया गया है।
    • इसमें लगा सीएनजी सिलेंडर बूट काआधे से ज्यादा स्पेस घेरता है।
    • भारत में टियागो एनआरजी सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइस 7.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    टाटा ने टियागो और टिगॉर में सीएनजी का ऑप्शन शामिल करने के बाद अब टियागो एनआरजी सीएनजी को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। टियागो एनआरजी के दोनों वेरिएंट्स एक्सटी और एक्सजेड में सीएनजी का ऑप्शन शामिल किया गया है। सीएनजी मॉडल की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले 90,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।

    इंजन व परफॉर्मेंस

    Tata Tiago NRG CNG Tank

    टियागो एनआरजी सीएनजी में रेगुलर टियागो एनआरजी वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (पेट्रोल मोड में 86 पीएस/113 एनएम) दिया गया है जिसके साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। सीएनजी मोड पर यह इंजन 73 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें टाटा की आई-सीएनजी टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

    क्या कुछ नया है?

    Tata Tiago NRG CNG: i-CNG badge
    Tata Tiago NRG CNG Interior

    टियागो एनआरजी की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी फीचर लिस्ट में सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक कूल्ड ग्लवबॉक्स शामिल हैं। नए फीचर के तौर पर इसमें स्टीयरिंग व्हील के पास फ्यूल स्विच बटन दिया गया है और एक्सटीरियर पर इसमें 'आई-सीएनजी' बैजिंग दी गई है।

    प्राइस

    Tata Tiago NRG CNG Side
    Tata Tiago NRG CNG Front

    वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    सीएनजी 

    अंतर 

    एनआरजी एक्सटी 

    6.50 लाख रुपये 

    7.40 लाख रुपये 

    +90,000 रुपये 

    एनआरजी एक्सजेड 

    6.90 लाख रुपये 

    7.80 लाख रुपये 

    + 90,000 रुपये 

    टाटा के सभी डीलरशिप पर इन वेरिएंट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। पेट्रोल मॉडल की तरह ही टियागो एनआरजी सीएनजी वर्जन का भी सीधा मुकाबला किसी कार से नहीं है। कीमत के मोर्चे पर इसका कंपेरिजन मारुति ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन से है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल हुई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक

    यह भी देखें: टाटा टियागो एनआरजी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो एनआरजी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है